हल्दूचौड़ निवासी ग्राफिक ऐरा के छात्र का जंगल में संदिग्ध अवस्था में शव मिलने से फैली सनसनी, हत्या की आशंका के चलते जांच की मांग कर रहे ग्रामीणों की पुलिस से गहरी नोक झोक

Sensation spread due to the body of a Graphic Era student found in a suspicious condition in the forest, a heated argument broke out between the villagers and the police who reached the spot

खबर शेयर करें -
राजू अनेजा, हल्द्वानी। हल्द्वानी के मंडी बाइपास के समीप जंगल में ग्राफिक ऐरामें अध्यनरत 19 वर्षीय छात्र दिव्यांशु पाण्डे का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक हल्दूचौड़ दौलिया का रहने वाला था। घटना को लेकर देर शाम तक पुलिस एवं ग्रामीणों के बीच जबरदस्त तनातनी का माहौल बना हुआ था। पुलिस हत्या व आत्महत्या दोनों एंगल से जांच कर रही है।  बताया जा रहा है कि छात्र की लाश पेड़ पर लटकी हुई थी। मृतक हल्द्वानी के एक प्रतिष्ठित निजी विश्वविद्यालय में बीकॉम की पढ़ाई कर रहा था। वही छात्र की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मंडी बाईपास के पास जंगल में ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय के 19 वर्षीय छात्र दिव्यांशु पाण्डे का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। दिव्यांशु लालकुआं विधानसभा के हल्दूचौड़ दौलिया का निवासी था और एक होनहार छात्र के रूप में जाना जाता था। शनिवार शाम को जंगल के भीतर उसका शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। सूचना मिलने पर सीओ सिटी नितिन लोहनी और कोतवाल राजेश यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान मौके पर मौजूद ग्रामीणों एवं पुलिस अधिकारियों के बीच की नोकझोंक भी हुई, इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि मौके पर से पार्टी करने के दौरान बनाए गए खाने के बर्तन भी बरामद हुए हैं।

हल्द्वानी कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक रोहताश सागर द्वारा ग्रामीणों पर नेतागिरी करने का आरोप लगाने के बाद ग्रामीणों की उनसे तीखी नोकझोक हो गई। पुलिस क्षेत्राधिकारी नितिन लोहानी ने किसी तरह ग्रामीणों को शांत किया। जबकि फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य और सैंपल इकट्ठा किए। घटना के बाद दिव्यांशु के परिजन मौके पर पहुंचे और इस हृदयविदारक घटना से स्तब्ध रह गए। उनका कहना है कि दिव्यांशु किसी विवाद में नहीं था, और उसकी मौत के पीछे गहरी साजिश हो सकती है। घटना के बाद क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, ग्राम प्रधान और सामाजिक कार्यकर्ता भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस से निष्पक्ष जांच और दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में ट्रैक मरम्मत कार्य के चलते समपार संख्या 50 स्पेशल ( गोला रोड फाटक ) रहेगा बंद, वैकल्पिक मार्ग का करें उपयोग

ग्रामीणों का कहना है कि इस घटना ने पूरे समाज को झकझोर कर रख दिया है और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता के साथ न्याय मिलना चाहिए। पुलिस क्षेत्राधिकारी नितिन लोहानी का कहना है कि पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। फॉरेंसिक टीम के सबूत और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर घटना की सच्चाई सामने आएगी।

यह भी पढ़ें 👉  सरकार के विरोध में हरदा की यात्रा, लेकिन संगठन की दूरी ने उठाए सवाल ! अब 2027 से पहले कांग्रेस के सामने संगठन को साथ रखने की चुनौती
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

यह भी पढ़ें 👉  मानवता की मिसाल: कैंसर अस्पताल, प्रशासन और सामाजिक कार्यकर्ताओं के प्रयास से अनाथ मासूम बच्ची सुरक्षित लौटी पिथौरागढ़

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें