हल्दूचौड़ : स्वास्थ्य विभाग की टीम का क्लीनिकों पर छापेमारी, तीन क्लीनिक व एक मेडिकल स्टोर पर 1 लाख 40 हजार का जुर्माना

खबर शेयर करें -

लालकुआँ न्यूज़- स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शनिवार को हल्दूचौड़ में क्लीनिकों पर छापेमारी की। जिसमें अवैध रूप से चल रहे तीन क्लीनिकों व एक मेडिकल स्टोर पर 1 लाख 40 हजार का जुर्माना लगाया गया, साथ ही संचालकों को दो दिन के भीतर अभिलेख लेकर सीएमओ कार्यालय पहुंचने के निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: ई-रिक्शा चालकों के लिए आफत बना 'बीएटी-बीएमएस' ऐप, अराजक तत्वों ने चलते वाहनों में रिमोटली लगाए ब्रेक, वसूली का भी आरोप

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 श्वेता भंडारी के नेतृत्व में हल्दूचौड़ में छापेमारी की। इस दौरान हल्दूचौड़ स्थित डीके क्लीनिक का एस्टेब्लिशमेंट बिल में नेचरोपैथी के तहत पंजीकरण पाया पर संचालक के एलोपैथी की प्रैक्टिस करते पाए जाने पर उसका 20 हजार का चालान किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल: नशे में धुत यूपी के पर्यटकों ने सड़क पर काटा बवाल, तेज रफ्तार वाहन से कई गाड़ियां तोड़ीं, बुजुर्ग को भी मारी टक्कर

वही कमलेश मेडिकल स्टोर संचालक के एलोपैथी की प्रेक्टिस करने पर 50 हजार, वीके क्लीनिक का पंजीकरण न होने व अनियमिताएं मिलने पर संचालक का 50 हजार और श्रीवास्तव क्लिनिक का 20 हजार का चालान किया और साथ ही सभी क्लिनिको को बंद कर अभिलेखों के साथ सीएमओ कार्यालय तलब किया है।