हल्द्वानी : एमबीपीजी में छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग को लेकर हंगामा, पेट्रोल बोतल लेकर छत पर चढ़े छात्र नेता

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित नहीं किये जाने से शुक्रवार को एमबीपीजी कॉलेज में छात्रों ने हंगामा किया. नाराज तीन छात्र नेता प्राचार्य कक्ष के छत पर हाथ में पेट्रोल की बोतल लेकर चढ़ गए. इस दौरान छात्रों ने प्राचार्य कक्ष में हंगामा कर दिया. छात्रों द्वारा पेट्रोल की बोतल लेकर कॉलेज के छत पर चढ़ जाने की सूचना के बाद पुलिस प्रशासन और कॉलेज प्रशासन में हड़कंप मच गया. मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम में पुलिस ने इसी तरह से छात्रों को समझाया बूझकर मुश्किल से उतारा.

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर के अक्षत गोपाल ने हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में किया प्रदेश टॉप; शिक्षा मंत्री ने फोन पर दी बधाई, बी.टेक करने का है सपना

छात्रों का आरोप है कि कुमाऊं विश्वविद्यालय प्रशासन में पिछले दिनों हुए आंदोलन में वादा किया था कि 25 अक्टूबर तक छात्र संघ चुनाव हो जाएंगे, लेकिन अभी तक किसी तरह से चुनाव अधिसूचना जारी नहीं हुई है. छात्रों का कहना है कि गढ़वाल में छात्रसंघ चुनाव हो गए हैं, लेकिन कुमाऊं के कॉलेज में छात्र संघ चुनाव नहीं हुए हैं. जिसके चलते पठन-पाठन बाधित हो रहा है. ऐसे में कुमाऊं विश्वविद्यालय को तुरंत चुनाव कराने चाहिए. जिससे छात्रों की पढ़ाई समय से शुरू हो सके.

यह भी पढ़ें 👉  अगर सिस्टम जागता तो बच जाती जान—पांडे ने बुजुर्ग किसान की मौत के लिए प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार”

एमबीपीजी कॉलेज कुमाऊं का सबसे बड़ा छात्र संख्या वाला कॉलेज है. कॉलेज छात्र संघ चुनावों से पहले हर साल एमबीपीजी कॉलेज हुड़दंगियों का गढ़ बन जाता है, लिहाजा चुनावों से पहले छात्र नेता छात्रों के बीच अपनी पैठ बनाने और छात्रों की मांगों को मनवाने के साथ ही कॉलेज प्रशासन पर दवाब बनाते हैं. पुलिस क्षेत्राधिकारी नितिन लोहनी ने बताया किसी भी तरह की हुड़दंग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. फिलहाल तीनों छात्रों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2026: रामनगर के अक्षत गोपाल और बागेश्वर की गीतिका पंत बने प्रदेश टॉपर; बेटियों ने फिर मारी बाजी