केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय उत्तराखंड के इन चार गांवों को ‘सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम’ पुरस्कार से करेगा सम्मानित

खबर शेयर करें -

उत्तरकाशी: केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय 27 सितंबर को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन दिवस पर उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ और नैनीताल जिलों के चार गांवों को ‘सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम’ पुरस्कार से सम्मानित करेगा।

सीएम पुष्कर सिंह धामी की उत्तराखंड को पर्यटन प्रदेश बनाने की कोशिश रंग ला रही है। हर साल भारत सरकार का पर्यटन मंत्रालय राष्ट्रीय स्तर पर ‘सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम’ प्रतियोगिता आयोजित करता है। इस प्रतियोगिता में संस्कृति और प्राकृतिक संपदा के संरक्षण, समुदाय आधारित मूल्यों और जीवन शैली को बढ़ावा देने और आर्थिक, सामाजिक तथा पर्यावरणीय स्थिरता के प्रति प्रतिबद्धता की समीक्षा की जाती है। इसी आधार पर इस वर्ष उत्तराखंड के चार गांवों को इस पुरस्कार के लिए चुना गया है।

यह भी पढ़ें 👉  तिरंगे से पहले आरओबी पर फहरा 'खतरे का झंडा' ! सड़क चीरकर निकला जानलेवा सरिया , सीमेंट का कट्टा रखकर निभाई जिम्मेदारी; हर पल हादसे का खतरा

ये चार गाँव चुने गए ‘सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम’

जनपद उत्तरकाशी के जखोल गांव को साहसिक पर्यटन, हर्षिल गांव को वाइब्रेंट विलेज, पिथौरागढ़ जिले के सीमान्त गुंजी गांव को वाइब्रेंट विलेज और नैनीताल जिले के सूपी गांव को कृषि पर्यटन के लिए ‘सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम’ पुरस्कार के लिए चुना गया है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सभी ग्रामवासियों के प्रयासों की सराहना की और उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि राज्य के पर्यटन विकास में आम जनता की अहम भूमिका है और उत्तराखंड को पर्यटन प्रदेश के रूप में स्थापित करने के लिए प्रदेश सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है। इसके लिए कई योजनाएं लागू की गई हैं, लेकिन इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए जनता के सहयोग की आवश्यकता है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर: फांसी के फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर आत्महत्या का आरोप