हल्द्वानी : कृषि से संबंधित सामान की दुकान में लगी आग, दमकल ने आग पर पाया काबू

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: शहर के बीचों-बीच कालू सिद्ध मंदिर के पास कृषि सेवा केंद्र की दुकान में आग लग गई. आग लगते ही हड़कंप मच गया. सूचना के बाद मौके पर पहुंची अग्निशमन की गाड़ी ने समय रहते आग पर काबू पाया है. जिसके चलते बड़ा हादसा टल गया. आग लगने से दुकान को भारी नुकसान पहुंचा है.

कृषि सेवा केंद्र में लगी आग: कालू सिद्ध मंदिर के पास मॉडर्न कृषि सेवा केंद्र है. इसमें बड़ी मात्रा में कृषि रसायन दवाइयां, यूरिया खाद के अलावा अन्य रासायनिक दवाइयां रखी हुई थी. घटना देर रात की है. दुकान में धुआं निकलता देख राहगीरों ने इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी. जिसके बाद मौके पर पहुंची अग्निशमन की टीम ने मुश्किल से उपकरण से दुकान की शटर का ताला तोड़कर आग पर काबू पाया है. आग ने दुकान को अपनी चपेट में ले लिया था. मौके पर पहुंची अग्निशमन और पुलिस की टीम ने आग पर काबू पाया है. आग से दुकान को भारी नुकसान पहुंचा है. गनीमत रही कि समय रहते अग्निशमन की टीम ने आग पर काबू पाया है, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था.

यह भी पढ़ें 👉  तिरंगे से पहले आरओबी पर फहरा 'खतरे का झंडा' ! सड़क चीरकर निकला जानलेवा सरिया , सीमेंट का कट्टा रखकर निभाई जिम्मेदारी; हर पल हादसे का खतरा

शॉर्ट सर्किट से लगी आग: आग से दुकान को हुए नुकसान का आकलन दुकान स्वामी द्वारा किया जा रहा है. आग लगने का कारण प्रथम दृष्टि शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है. बताया जा रहा है कि आग से लाखों रुपए के नुकसान हुआ है. दुकान में रसायन और ज्वलनशील पदार्थ होने के चलते आग भड़क रही थी. दमकल विभाग को आग को काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी. मुख्य अग्निशमन अधिकारी गौरव किरार ने बताया कि सूचना मिलते ही अग्निशमन की टीम मौके पर पहुंची. तुरंत आग पर काबू पाया है.

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  प्रहलाद नगरी जन कल्याण समिति ने जिला कारागार में किया पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण और पौधों की देखभाल का लिया संकल्प