हल्द्वानी : जागरण से घर लौट रही 15 वर्षीय नाबालिग किशोरी को बगीचे में ले जाकर दुराचार करने का दो युवकों पर लगा आरोप

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी,  मुखानी क्षेत्र में सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। दो युवकों पर किशोरी को बगीचे में ले जाकर दुराचार करने का आरोप लगा है। मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

किशोरी की मां ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि सात अक्तूबर को पनियाली क्षेत्र में एक जागरण चल रहा था। मुखानी थाना क्षेत्र की 15 वर्षीय नाबालिग किशोरी भी यही गई थी। रात करीब 11:30 बजे जब वह वापस लौट रही थी। तभी दो युवकों ने उसे बाग में खींच लिया। इसके बाद उसका मुंह बंद कर उसके साथ बारी-बारी से गैंग रेप किया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़ में दर्दनाक सड़क हादसा: दूध के कैंटर की टक्कर से 77 वर्षीय बुजुर्ग की मौके पर ही मौत, परिवार में कोहराम

इसके बाद दोनों युवक नाबालिग को बाग में छोड़कर फरार हो गए। उधर किसी तरह नाबालिग घर पहुंची। इसके बाद उसने परिवार वालों को बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाले अशीष (23) और हिमांशु (24) ने उसके साथ रेप किया। इसके बाद किशोरी की मां ने 11 अक्तूबर को पुलिस को तहरीर सौंपी।

यह भी पढ़ें 👉  हाई कोर्ट में जनहित याचिका के बाद झुका आबकारी विभाग: उत्तराखंड में नहीं खुलेंगी नई शराब की दुकानें, हटवाल गाँव की दुकान भी बंद

एसओ मुखानी विजय मेहता ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो में मुकदमा दर्ज कर लिया है। किशोरी का मेडिकल कराया गया है। इसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। इधर एक आरोपी हिमांशु को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है जबकि दूसरा फरार चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मानसून सक्रिय: देहरादून में उमस के बाद झमाझम बारिश से राहत, मौसम विभाग ने 5 जिलों के लिए जारी किया येलो अलर्ट
Ad