हल्द्वानी : दुकान में आग लगने से चारों तरफ मची अफरा तफरी, दो दुकानों को ओर लिया अपनी चपेट में

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी,  हल्द्वानी की एक दुकान में आग लगने से चारों तरफ अफरा तफरी मच गई। आग छतरी चौराहे के पास नए बाजार में की एक दुकान में लगी। आग लगते ही आग ने तेजी से भयावह रूप ले लिया। देखते ही देखते आग ने दो दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। दुकानें पूरी तरह जलकर राख हो गईं। जिसके बाद आग लगने की सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड को दी गई। वहीं बताया जा रहा है कि फायर ब्रिगेड की टीम को घटनास्थल पर पहुंचने में 15-20 मिनट लग गए।

यह भी पढ़ें 👉  वीकेंड पर रफ्तार का कहर: बेरीपड़ाव हादसे के बाद वीआईपी गेट रेलवे पुल के पास दर्दनाक हादसा, 4 दिन में 4 मौतों से दहशत

इस दौरान आग ने भारी नुकसान पहुंचाया। स्थानीय लोग आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटे रहे। लेकिन सफलता नहीं मिली फायर ब्रिगेड के पहुंचने के बाद आग पर काबू पा लिया गया। आग की घटना के बाद क्षेत्र में भारी भीड़ जमा हो गई थी। हालांकि, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। लेकिन दुकानदारों को लाखों आर्थिक नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  छात्रों पर पढ़ाई के बढ़ते मानसिक दबाव की दुखद परिणति: बड़ी बहन की डांट से क्षुब्ध 11वीं की छात्रा ने फ्लाईओवर से कूदकर की आत्महत्या
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  मानवता की मिसाल: कैंसर अस्पताल, प्रशासन और सामाजिक कार्यकर्ताओं के प्रयास से अनाथ मासूम बच्ची सुरक्षित लौटी पिथौरागढ़