हल्द्वानी : दुकान से पेट्रोल भराने गया था 20 साल का साहिल, पिकअप से कुचला

खबर शेयर करें -

गौलापार में हुए हादसे में पिकअप ने स्कूटी सवार युवक को कुचल दिया। आरोपी चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। शुक्रवार को शव के पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से वाहन और चालक की शिनाख्त शुरू कर दी है।

बनभूलपुरा थानाक्षेत्र के चोरगलिया रोड निवासी 20 वर्षीय साहिल पुत्र मो.नासिर की चिकन की दुकान है। पुलिस के मुताबिक गुरुवार शाम साहिल दुकान से स्कूटी लेकर निकला था।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे पर बस दुर्घटना: निर्माणाधीन पुल के डिवाइडर से टकराई पर्यटकों की बस, 14 घायल, 5 की हालत गंभीर

वह गौलापार स्थित अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम के बगल में स्थित पेट्रोल पंप पहुंचा। उसने स्कूटी में पेट्रोल भराया और घर की ओर निकल पड़ा।

वह स्टेडियम के पास ही पहुंचा था कि सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने अपनी चपेट में ले लिया। सड़क पर बुरी तरह लहूलुहान पड़े साहिल की एक ऑटो चालक ने मदद की।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: नगर निगम कर्मचारी ने संदिग्ध परिस्थितियों में की आत्महत्या, फंदे से लटका मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

पहले वह उसे लेकर सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल लेकर पहुंचा। चिकित्सकों ने हाथ खड़े किए तो वह फिर अपने ऑटो से साहिल को डॉ.सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय लेकर पहुंचा, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

साहिल के मोबाइल से ऑटो चालक ने उसके पिता को घटना की जानकारी दी।काठगोदाम थानाध्यक्ष दीपक बिष्ट ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  गदरपुर: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने फंदे से लटककर दी जान, दो मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया