हल्द्वानी : दूध के टैंकर में शराब सप्लाई, शराब के साथ दो तस्करों को पुलिस ने धर दबोचा

खबर शेयर करें -

हल्द्वानीः नैनीताल के हल्द्वानी में ‘पुष्पा’ फिल्म की स्टाइल में टैंकर के अंदर छुपाकर शराब लाई जा रही थी. जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया. मौके पर टैंकर के भीतर हरियाणा ब्रांड की 60 पेटी शराब रखी हुई थी. मामले में पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. पकड़ी गई शराब की कीमत करीब 3 लाख रुपए आंकी जा रही है.

एसपी क्राइम जगदीश चंद्र ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि मुखबिर की सूचना पर टीपी नगर पुलिस और एसओजी की टीम ने रामपुर रोड पर चेकिंग अभियान चताया. इस दौरान एक टैंकर को रोककर जब उसमें तलाशी ली गई तो उसके अंदर 720 बोतल हरियाणा ब्रांड की शराब रखी हुई थी.

यह भी पढ़ें 👉  दिनेशपुर: हरि मंदिर के तालाब में डूबने से 7 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत, बारिश के बीच नहाने के दौरान गहराई में जाने से हादसा

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनका नाम लच्छू अहिरवार निवासी छतरपुर मध्य प्रदेश और नवीन निवासी सोनीपत हरियाणा है. साथ ही बताया कि वो शराब को हरियाणा से सस्ते दामों में लाकर पहाड़ों पर सप्लाई करने का काम करते थे. किसी को शक न हो इसके लिए वो दूध के टैंकर का सहारा लेते थे.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय में छात्रों का उग्र प्रदर्शन: परीक्षा और रिजल्ट की मांग को लेकर पानी की टंकी पर चढ़े BAMS छात्र, परिसर में मचा हड़कंप

आरोपियों ने ये भी बताया कि वो शराब की तस्करी काफी समय से कर रहे थे. फिलहाल, पूरे मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है. साथ ही कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है. वहीं, टैंकर को सीज कर दिया

एसपी क्राइम डॉ जगदीश चंद्र ने बताया कि क्रिसमस और न्यू ईयर पर खपाने के लिए शराब को लाया जा रहा था. पुलिस अब जांच में जुट गई है कि हरियाणा ब्रांड की ये शराब कहां-कहां सप्लाई होनी थी. साथ ही तस्करी की आशंका को देखते हुए जिले के सभी बॉर्डर पर चेकिंग अभियान भी तेज कर दिया गया है.

यह भी पढ़ें 👉  कमलेश चंदोला ने लालकुआं से 2027 के लिए रखा विकास का खाका: बिंदुखत्ता को 'राजस्व ग्राम' का दर्जा दिलाना पहली प्राथमिकता
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad