हल्द्वानी : पत्नी की गैर मौजूदगी में उसके जेवर व अन्य सामान लेकर फरार हुआ पति, अप्राकृतिक संबंध बनाने के भी पत्नी ने लगाए आरोप

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी, एक महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कहना है कि दहेज कम मिलने से नाराज पति ने पत्नी पर हर तरह से अत्याचार किए। उसे मारा-पीटा, गाली-गलौज की और जबरन अप्राकृतिक संबंध बनाए। दहेज की मांग फिर भी पूरी नहीं हुई तो आरोपी पत्नी की गैर मौजूदगी में उसके जेवर व अन्य सामान लेकर फरार हो गया। महिला ने कोतवाली में पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

पीड़िता का कहना है कि उसका मायका रामपुर रोड स्थित एक मोहल्ले में है। उसकी शादी वर्ष 2021 को मेरठ निवासी युवक के साथ रामनगर के गर्जिया मंदिर में हुई थी। शादी में मायके पक्ष ने सामर्थ के अनुसार दान-दहेज दिया था, लेकिन पति संतुष्ट नहीं था। शादी के बाद वह मुजफ्फरनगर में पति के साथ किराये के मकान में रह रही थी। पति छोटी-छोटी बात पर मारपीट, गाली-गलौच करने लगा। पत्नी की इच्छा के विरुद्ध जबरन अप्राकृतिक सम्बंध बनाता और पत्नी विरोध करती तो उसे बुरी तर पीटता। पति की हैवानियत लगातार बढ़ती गई।

यह भी पढ़ें 👉  खबर का असर: द्रोणासागर के खतरनाक पेड़ को काटने के आदेश ! हिमालय प्रहरी की मुहिम रंग लाई KDF की मांग पर जागा प्रशासन

23 अगस्त की रात पति की पिटाई से घायल पीड़िता अगले दिन चिकित्सक को दिखाने गई। लौटी तो पति घर के सारा सामान एक कार में लादे घर के बाहर मिला। बताया कि वह घर छोड़ कर जा रहा है। इस बात पर कहासुनी हुई तो कार वाला सामान उतारकर चला गया और पति मोटरसाइकिल से भाग गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : आसमान छूती कीमतों से सर्राफा बाजार सुस्त: शादियों के सीजन में भारी गहनों की जगह 'लाइट वेट' आभूषणों की बढ़ी मांग

पीड़िता घर के अंदर पहुंची तो पता लगा कि पति सारे जेवर लेकर चला गया है। पीड़िता ने फोन किया तो पति फोन पर धमकाने लगा। पति नहीं लौटा तो पीड़िता ने अपने पिता को बुलाया और मायके आ गई। जिसके बाद उसने कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपी। कोतवाल राजेश कुमार यादव का कहना है कि पीड़िती की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  मोबाइल गेम खेलने पर माँ की डांट से नाराज़ छात्र ने गौला नदी में लगाई छलांग, सोमवार सुबह बरामद हुआ शव
Ad