हल्द्वानी : पत्नी से तलाक पाने के लिए गजब ड्रामा, जहर बताकर नशे की गोलियां खा पत्नी वह मायके वालों को डराया

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में तीन तलाक का मामला सामने आया है. पति ने पत्नी से तलाक पाने के लिए जमकर ड्रामा किया. जहर बताकर नशे को गोलियां निगल कर पत्नी और मायके वालों को डराया, लेकिन अस्पताल पहुंचते ही उसकी पोल खुल गई .पीड़िता के भाई की तहरीर पर बनभूलपुरा पुलिस ने आरोपी समेत पांच लोगों पर मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) अधिनियम के तहत मुकदमा कर जांच शुरू कर दी है.

बनभूलपुरा पुलिस के मुताबिक जोशी विहार गौजाजाली निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि 16 वर्ष पहले उसकी बहन का निकाह वारसी कॉलोनी बनभूलपुरा निवासी युवक से हुआ था. दोनों की दो बेटियां हैं. आरोप है कि युवक निकाह के दो वर्ष बाद एक लड़की को लेकर भाग गया. उसे पुलिस ने पकड़ा तो युवक ने माफी मांग ली. हालांकि वह हरकत से बाज नहीं आया. आरोप है कि युवक खुद को कथित पत्रकार बताकर उसकी बहन को धमकाने, मारपीट करने लगा.

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं: दीपावली से पहले दुग्ध उत्पादकों को बड़ी सौगात; बिंदुखत्ता की 6 समितियों में वितरित हुआ 32 लाख रुपये का बोनस

6 नवंबर को युवक ने उसकी बहन से मारपीट की. अगले दिन बहन को लेकर घर आ गया. आरोप है कि 8 नवंबर को युवक ने उनके घर में घुस कर तोड़फोड़ कर दी. धमकाया कि अगर उसकी पत्नी घर नहीं लौटी तो वह तलाक दे देगा. इस पर उसकी बहन ससुराल लौट गई. ससुराल पहुंचकर पत्नी को खबर मिली कि उसके पति ने दूसरा निकाह कर लिया है. 9 नवंबर को पत्नी ने इस संबंध में पति से पूछताछ की तो पति ने जहर बता चार गोलियां निगल ली.

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर: सितारगंज हाईवे पर डंपर का कहर; बाघ एक्सप्रेस से देवरिया लौट रहे मामा और बाइक चला रहे भांजे की दर्दनाक मौत

जहर से डरे परिजन उसे सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल ले गए. जहां से उसे एसटीएच रेफर कर दिया गया. एसटीएच में पता लगा कि उसने जहर नहीं नशे की गोलियां खाई हैं.10 नवंबर को युवक अस्पताल से घर पहुंचा तो उसने अपनी पत्नी को तीन तलाक दे दिया और घर से निकाल दिया. बनभूलपुरा थाना प्रभारी नीरज नीरज भाकुनी ने बताया कि पीड़िता के भाई के तहरीर के आधार पर युवक, उसकी मां, दो बहनें, भाई के खिलाफ मारपीट व तीन तलाक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है.

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर: सितारगंज हाईवे पर डंपर का कहर; बाघ एक्सप्रेस से देवरिया लौट रहे मामा और बाइक चला रहे भांजे की दर्दनाक मौत