हल्द्वानी पुलिस के कांस्टेबल ने गैंगस्टर में गिरफ्तार आरोपी की खून देकर जान बचा पेश की मानवता की मिसाल

खबर शेयर करें -

हल्द्वानीः कहा जाता है कि नफरत अपराधी से नहीं अपराध से होनी चाहिए. ऐसा ही कुछ हल्द्वानी में देखने को मिला है. यहां खाकी ने एक गैंगस्टर को खून देकर उसकी जान बचाई. जिसके बाद नैनीताल पुलिस के जवान की तारीफ भी हो रही है.

जानकारी के मुताबिक, बनभूलपुरा के नवरा मस्जिद निवासी आमिर हसन को पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत गिरफ्तार किया था. जहां उसे कोर्ट में पेश किया गया. जिसके बाद न्यायालय ने उसे हल्द्वानी जेल में भेज दिया, लेकिन जेल में पहुंचते ही उसकी तबीयत खराब हो गई. जेल कर्मियों ने भी आरोपी आमिर हसन को जेल में रखने से मना कर दिया.

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं व्यापार मंडल चुनाव: दीवान सिंह बिष्ट की हैट्रिक पर पहुंचे भाजपा नेता कमलेश चंदोला, मुंह मीठा कराकर दी विधिक शुभकामनाएं

यह भी पढ़े 👉 उत्तराखंड बीजेपी में सब कुछ सही नहीं, काऊ के इस बयान से मची हलचल

वहीं, गैंगस्टर आमिर को आनन-फानन में हल्द्वानी के बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां एनीमिया की शिकायत के बाद डॉक्टरों ने तीन से चार यूनिट खून की आवश्यकता बताई. इस दौरान आरोपी के परिजनों ने खून देने से हाथ खड़ा कर दिया. जिसके बाद आरोपी के साथ ड्यूटी में लगे पुलिस कांस्टेबल मुन्ना सिंह ने अपने परिचितों के साथ मिलकर रक्तदान किया और गैंगस्टर आमिर हसन की जान बचाई.

यह भी पढ़ें 👉  टिहरी में टला बड़ा हादसा: तोताघाटी के पास ब्रेक फेल होने से सड़क पर पलटी चारधाम यात्रियों की बस; खाई में गिरने से बची, 39 जिंदगियां सुरक्षित

यह भी पढ़े👉 हल्द्वानी में खेल-खेल में दुपट्टे से बच्चे का दम घुटने से मौत

वहीं, पुलिस कांस्टेबल मुन्ना सिंह की इस मानवता की लोग जमकर सराहना कर रहे हैं. पुलिस के मुताबिक गैंगस्टर एक्ट में आरोपी आमिर हसन कई मामले में जेल जा रहा चुका है. मारपीट की कई घटनाओं के बाद आमिर के ऊपर गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई की गई है.

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं-हल्द्वानी हाईवे पर रफ्तार का कहर: परीक्षा देकर घर लौट रही बीएससी की छात्रा को ऑटो ने मारी टक्कर; सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती