हल्द्वानी : बढ़ने वाला हे ठंड का प्रकोप, 22 नवंबर से मैदानी इलाकों में छाएगा कोहरा.. तापमान गिरने से बढ़ेगी ठंड

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। आने वाले दिनों में ठंड का प्रकोप और बढ़ेगा। अब मैदानी इलाकों में कोहरा छाने की संभावना है। हालांकि बारिश होने की संभावना अभी नहीं है।

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने येलो अलर्ट जारी करते हुए कहा कि कुमाऊं मंडल के ऊधमसिंह नगर जिले में सुबह और शाम के समय 22 नवंबर से कोहरा छाने लगेगा। 24 नवंबर तक इसी तरह का मौसम बने रहने का अनुमान है। कोहरे की वजह से दिन और रात के तापमान में और भी गिरावट आएगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: केदारनाथ व हेमकुंड साहिब रोपवे परियोजनाओं ने पकड़ी रफ्तार; केदारनाथ रूट का 'लिडार सर्वे' पूरा, जून 2026 में अलाइनमेंट पर लगेगी फाइनल मुहर

अनुमान है कि कोहरे का असर नैनीताल जिले के मैदानी हिस्सों जैसे कि लालकुआं, हल्द्वानी, कालाढूंगी, चोरगलिया आदि में भी हो सकता है। इधर हल्द्वानी में मंगलवार को दिन के समय अच्छी धूप निकली। हालांकि रात के समय अब तापमान में काफी गिरावट हो रही है। हल्द्वानी में अधिकतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। पहाड़ों में भी अब ठंड बढ़ रही है। मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 16.5 और न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, वित्तीय वर्ष 2025-26 में रिकॉर्ड ₹3.57 करोड़ का वसूला जुर्माना; ANPR कैमरों से पैनी नजर
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर: सत्र के बीच में निजी स्कूल बंद करने के फैसले पर भड़के अभिभावक; परिसर में भारी हंगामा, बाउंसरों को खदेड़ा, पुलिस ने संभाला मोर्चा