हल्द्वानी : बरेली रोड निवासी 38 वर्षीय युवक टेंपो चालक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, उपचार के दौरान मौत

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। घर लौट रहे टेंपो चालक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घटना को अंजाम देकर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। आनन-फानन में घायल को उपचार के लिए डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार अंबेडकर नगर बरेली रोड निवासी 38 वर्षीय मोंटी पुत्र कालीचरण पेशे से टेंपो चालक था। रविवार को वह किसी काम के सिलसिले में घर से बाहर निकला था। काम निपटा कर घर लौटते समय उसे तेज रफ्तार वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद चालक मय वाहन मौके से फरार हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल, नए दायित्व सौंपे गए

मोंटी सड़क पर लहूलुहान पड़ा था। आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए मोंटी को डॉ.सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय भेजा गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। कोतवाल राजेश कुमार यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी के जरिये वाहन व चालक की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में स्मार्ट पार्किंग ऐप लाने की तैयारी: रियल-टाइम स्पेस दिखेगा, होटल की तरह एडवांस बुकिंग की भी मिलेगी सुविधा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  नशे में धुत ड्राइवर का तांडव: पहले बाइक सवार को उड़ाया, फिर शोकाकुल परिवार पर चढ़ाई कार; 5 भाइयों समेत कई घायल