हल्द्वानी : मदद के नाम पर महिला का एटीएम बदल 68,530 निकाले

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी, एटीएम कार्ड बदलकर बैंक खाता खाली करने वाले बदमाशों ने शुक्रवार को बड़ी घटना को अंजाम दे डाला। महिला से एटीएम कार्ड छीनकर भाग रहे बदमाशों ने पीछा करने पर उसके पति को कुचलने की भी कोशिश की। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंप दी है।

देवलचौड़ बंदोबस्ती निवासी नम्रता पत्नी प्रमोद सिंह ने बताया कि बीते शुक्रवार को वह पति के साथ कैंसर अस्पताल के पास स्थित एक निजी अस्पताल गई थीं। अस्पताल से निकलने के बाद स्कूटी सवार दंपति पैसे निकालने के लिए डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) के बाहर स्थित एटीएम पहुंचे।

यह भी पढ़ें 👉  जिले के अपराधियों पर चला एडीएम विवेक राय का हंटर ,बिंदुखत्ता के डीकर सिंह सहित चार अपराधियों पर जिला बदर की कार्यवाही

नम्रता एटीएम के अंदर दाखिल हुईं और पैसे निकालने की कोशिश करने लगीं। तभी दो युवक वहां पहुंच गए और पैसे फंसने की बात कहते हुए रुकने के लिए कहा। वह कुछ समझ पातीं इससे पहले ही युवक ने मदद के नाम पर उनका एटीएम कार्ड बदल दिया और बाहर निकल गए। नम्रता ने मशीन में दोबार एटीएम कार्ड डाला, लेकिन उसने काम नहीं किया। इस पर वह शोर मचाते हुए बाहर निकलीं।

यह भी पढ़ें 👉  अमित बिष्ट बनकर किराए पर क्यों रह रहे थे अजीम मिया ? क्या हे असली नाम के पीछे की कहानी पुलिस जांच में जुटी

यह देख उनके पति प्रमोद, बदमाशों के पीछे दौड़ पड़े। प्रमोद ने बताया कि बदमाश दिल्ली नंबर के वाहन पर सवार थे और पीछा करने पर बदमाशों ने उन्हें कुचलने की कोशिश की। घटना को अभी कुछ ही देर हुए थे कि फरार बदमाशों ने उनके बैंक खाते से 68,530 रुपये निकाल लिए। कोतवाली पुलिस ने बताया कि पीड़ित की तहरीर मिली है। मामले में जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  वन निगम व्यवसाई संगठन कुमाऊं मंडल का गठन: पूरन सिंह बिष्ट बने अध्यक्ष, दीप चंद्र जोशी महासचिव; आगामी निविदाओं के बहिष्कार का ऐलान