हल्द्वानी में आरटीआई एक्टिविस्ट भुवन पोखरिया पर हुआ हमला, कार सवार बदमाशों ने कार पर किया हमला

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: नैनीताल जिले के चोरगलिया निवासी सामाजिक एवं आरटीआई कार्यकर्ता भुवन पोखरिया पर कार सवार अज्ञात हमलावरों ने जानलेवा हमले का प्रयास किया. हमला उस समय हुआ जब वह अपनी पत्नी और बेटी के साल हल्द्वानी से चोरगलिया लौट रहे थे. पोखरिया का आरोप है कि रास्ते में कार सवारों ने उनकी कार रोकी और तलवार से हमला कर दिया. हमले में ड्राइविंग सीट का शीशा टूट गया. उन्होंने चोरगलिया थाने में पहुंचकर अपनी जान बचाई.

चोरगलिया थाना पहुंचे भुवन पोखरिया ने बताया कि वह रविवार को पत्नी और बेटी के संग कार से हल्द्वानी आए थे. शाम करीब साढ़े 6 बजे वह वापस घर लौट रहे थे. दानीबंगर के पास पहुंचने पर एक कार सवार चार युवक आए और उनकी कार रोक ली. उन्होंने जब कार का शीशा नहीं खोला तो हमलावरों ने कार के ड्राइविंग सीट वाले गेट के शीशे को तलवार से मारकर तोड़ दिया. हमलावरों से बचने के लिए उन्होंने अपना कार भगाई और सीधे चोरगलिया थाने पहुंच गए.

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर का ‘चर्चित आरओबी’ बना अब स्थायी मरीज, हर बार मरम्मत का इंजेक्शन फिर भी बीमारी बरकरार! एक बार फिर 5 दिनों के लिए गंभीर अवस्था में ICU में भर्ती

इसके बाद थाने से ही पोखरिया ने फेसबुक पर लाइव कर इस घटना की जानकारी साझा की. उनका कहना है कि वह भ्रष्टाचार के विरुद्ध लड़ाई लड़ रहे हैं. अवैध खनन को लेकर उन्होंने हाईकोर्ट में कई पीआईएल दाखिल की है. इसलिए कई लोग उनसे रंजिश रखते हैं. उन्होंने बताया कि अपनी जान को खतरा बताते हुए पुलिस के आला अधिकारियों से सुरक्षा की मांग की गई थी. लेकिन उन्हें सुरक्षा नहीं दी गई. हमले से उनकी पत्नी और बेटी घबराए हुए हैं.

यह भी पढ़ें 👉  छात्रों पर पढ़ाई के बढ़ते मानसिक दबाव की दुखद परिणति: बड़ी बहन की डांट से क्षुब्ध 11वीं की छात्रा ने फ्लाईओवर से कूदकर की आत्महत्या

वहीं चोरगलिया थानाध्यक्ष राजेश जोशी ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है. पोखरिया ने थाने में आकर जानलेवा हमले का आरोप लगाया है. घटनास्थल के आसपास के फुटेज देखकर आगे की कार्रवाई की जाएगी