हल्द्वानी में तेज रफ्तार वाहन का कहर, युवक को रौंदा, अस्पताल में युवक ने तोड़ा दम

खबर शेयर करें -

नैनीताल जिले के हल्द्वानी में तेज रफ्तार वाहन ने युवक को टक्कर मार दी, जिससे युवक की दर्दनाक मौत हो गई. वहीं, युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच हुआ है.

अज्ञात वाहन ने युवक को रौंदा: पुलिस के मुताबिक, बीती रविवार देर रात हल्द्वानी के मंगल पड़ाव क्षेत्र में अज्ञात वाहन ने युवक को रौंद दिया. बताया जा रहा है कि अंबेडकर नगर निवासी मोंटी (उम्र 38 वर्ष) मंगल पड़ाव स्थित ऑटो स्टैंड से अपने घर लौट रहा था. तभी किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी. टक्कर के बाद आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए. इसी बीच भीड़ को देख आरोपी चालक वाहन लेकर फरार हो गया.

यह भी पढ़ें 👉  अवैध खनन पर बड़ा एक्शन: हरिद्वार में 5 रिटेल भंडारण लाइसेंस निरस्त, निदेशक राजपाल लेघा की सख्त कार्रवाई

वहीं, स्थानीय लोगों ने घायल मोंटी को तत्काल सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया. साथ ही उसके परिजनों को हादसे की सूचना दी, लेकिन अस्पताल में उपचार के दौरान मोंटी ने दम तोड़ दिया. उधर, अस्पताल प्रशासन ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. जिसके बाद पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम करवाया. पोस्टमार्टम के बाद मोंटी की डेड बॉडी परिजनों को सौंप दी गई है. बताया जा रहा है कि मोंटी टेंपो चलाता था.

फरार वाहन चालक की तलाश की जा रही है. जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. – राजेश यादव, कोतवाली प्रभारी

यह भी पढ़ें 👉  सैलानियों से गुलजार सरोवर नगरी: नैनीताल में खत्म हुई 'ऑफ सीजन' की धारणा, वीकेंड पर पहुंचे 16 हजार से अधिक पर्यटक
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  खबर का असर: द्रोणासागर के खतरनाक पेड़ को काटने के आदेश ! हिमालय प्रहरी की मुहिम रंग लाई KDF की मांग पर जागा प्रशासन