हल्द्वानी में पिकअप वाहन में अचानक आग लगने से हड़कंप

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: बनभूलपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत लालकुआं-काठगोदाम हाईवे गौलापार में चलते पिकअप वाहन में आग लग गई. वहीं पिकअप में आग लगते ही आसपास में हड़कंप मच गया. सूचना के बाद मौके पर पहुंची अग्निशमन की गाड़ी ने आग पर बमुश्किल काबू पाया. आग के चलते पिकअप वाहन पूरी तरह जलकर राख हो गया.

पिकअप वाहन में अचानक लगी आग: पिकअप वाहन जिसमें दूध बेचकर चालक वापस आ रहा था तभी अचानक चलते वाहन में आग लग गई. वाहन में बैठे ड्राइवर ने बड़ी मुश्किल से गाड़ी से कूद कर अपनी जान बचाई. सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया है. बताया जा रहा है ड्राइवर दूध को टनकपुर स्थित फैक्ट्री में दूध उतरकर वापस आ रहा था और उसके पास 80 हजार रुपए कैश भी थे. जो जलकर राख हो गए हैं. वहीं वाहन में रखा सारा सामान भी जल गया.

यह भी पढ़ें 👉  जागेश्वर धाम में भारी जाम के बीच खूनी संघर्ष; व्यापारियों और श्रद्धालुओं में मारपीट, शवयात्रा भी फंसी

दूध उतारकर वापस आ रहा वाहन चालक: घटना के बार में बनभूलपुरा थाना प्रभारी नीरज भाकुनी ने बताया कि पिकअप वाहन हल्द्वानी निवासी सरगम सिनेमा के पास रहने वाले विवेक की है. घटना के दौरान चालक बनफूल पुरा निवासी दिलावर खान गाड़ी को चल रहा था. पूछताछ में चालक ने बताया कि दूध को टनकपुर स्थित एक फैक्ट्री में उतार कर आ रहा था. गाड़ी के अगले हिस्से में अचानक आग लग गई. आग ने पूरे गाड़ी को अपने चपेट में ले लिया. दमकल की गाड़ी के पहुंचने से पहले पिकअप वाहन जलकर पूरी तरह से राख हो गया. आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है.

यह भी पढ़ें 👉  थराली: शादी से दो दिन पहले डॉक्टर दूल्हे ने की आत्महत्या; घर में बजनी थी शहनाई, पर उठ रही अर्थी, क्षेत्र में पसरा सन्नाटा
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने फोन पर दी बोर्ड टॉपर्स को बधाई; बोले— 'विद्यार्थियों का परिश्रम और अनुशासन ही उनकी सफलता का आधार'