हल्द्वानी : यहां ग्रामीणों ने नाबालिग छात्र और छात्रा को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा, नाबालिग छात्र के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: काठगोदाम थाना क्षेत्र में नाबालिग छात्र और उसके सहपाठी छात्रा को आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने के बाद जमकर हंगामा हुआ. हंगामे के बाद इसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दी. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस छात्र-छात्रा को थाने ले आई. छात्रा के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने नाबालिग छात्र के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है.

गौर हो कि हल्द्वानी में नाबालिग के परिवार ने रेप का आरोप लगाया है. जिसके बाद पुलिस ने आरोपी छात्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. बताया जा रहा है कि हल्द्वानी के एक प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान के स्नातक के छात्र-छात्रा घूमने के लिए रानीबाग क्षेत्र एक गांव की ओर गए. इस दौरान ग्रामीणों ने नाबालिग छात्र और छात्रा को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया. ग्रामीणों ने दोनों से आधार कार्ड दिखाने को कहा और पता लगा कि दोनों अलग-अलग समुदाय के हैं. जिसके बाद ग्रामीणों ने मौके पर हंगामा काट दिया. सूचना पर पहुंची काठगोदाम पुलिस छात्र और छात्रा को थाने ले आई.

यह भी पढ़ें 👉  चुनावी बिसात पर बिंदुखत्ता का बड़ा दांव! धामी कैबिनेट की मंजूरी के बाद दिल्ली के दरबार में पहुंची फाइल, चुनाव से पहले मिलेगा हक या फिर मिलेगा आश्वासन?

यहां दोनों के परिजनों को बुलाया गया. इस दौरान कुछ सामाजिक संगठनों के लोग भी मौके पर पहुंचे और हंगामा खड़ा कर दिया. जिसके बाद पुलिस ने किसी तरह से मामले को शांत कराया. काठगोदाम थाना प्रभारी दीपक बिष्ट ने बताया कि छात्रा के परिजनों की तहरीर पर नाबालिग छात्र के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस द्वारा आज छात्रा का मेडिकल कराया जाएगा.

यह भी पढ़ें 👉  नाबालिग से दुष्कर्म, गर्भवती होने के बाद नवजात बच्ची बेचने के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार; पुलिस ने बच्ची को सकुशल किया बरामद
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर: बरहनी रेंज में वन टीम और लकड़ी तस्करों के बीच भीषण मुठभेड़, दोनों ओर से चले 75 से अधिक राउंड; तीन बाइकें व सागौन की लकड़ी छोड़कर फरार हुए तस्कर