हल्द्वानी : यहां पहले लड़कियों ने जमकर पी शराब, नशा सिर पर हुआ सवार तो सड़क पर काटा जमकर हंगामा

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। बनभूलपुरा की लड़कियों ने सोमवार रात काठगोदाम थाना क्षेत्र में जमकर शराब पी। नशा सिर पर सवार हुआ तो लड़कियां सड़क पर उतर आईं और हंगामा शुरू कर दिया। रात करीब 10 बजे लड़कियों के हाई वोल्टेज ड्रामे को देखने के लिए तमाशबीन जमा हो गए और सड़क पर जाम लग गया। सूचना पर पहुंची काठगोदाम पुलिस ने बमुश्किल लड़िकयों को काबू किया और जाम खुलवाया।

यह भी पढ़ें 👉  थप्पड़ का जवाब वोट से, जनता ने बेहड़ के पक्ष में दिया जनादेश!

पुलिस के मुताबिक घटना काठगोदाम थाने से करीब एक किलोमीटर दूर गौलापार की है। रात करीब 10 बजे पुलिस को सूचना मिली कि तीन लड़कियां शराब के नशे में धुत हैं और गौला बाईपास पर हंगामा कर रही हैं। बीच सड़क हंगामे की वजह से सड़क पर जाम लग गया है।

यह भी पढ़ें 👉  किच्छा में चला बेहड़ का मैजिक, राजेश प्रताप ने संदीप अरोड़ा को दी करारी शिकस्त

जानकारी मिलते ही थाने से पुरुष पुलिस कर्मियों के साथ महिला पुलिस कर्मियों को मौके पर भेजा गया। किसी तरह तीनों लड़कियों को सड़क से किनारे कर जाम खुलवाया गया। पुलिस तीनों को थाने लाई। जहां उनके परिजनों को भी बुलाया गया। पूछताछ में लड़कियों ने बताया कि वह बनभूलपुरा की रहने वाली हैं। काठगोदाम थानाध्यक्ष विमल मिश्रा ने बताया कि नशे में हंगामा करने वाली लड़कियों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई है। मौके पर परिजनों को बुलाकर तीनों को उनके सुपुर्द कर दिया गया है।