हल्द्वानी : युवती के साथ युवक को कार में बैठे देख भीड़ हुई बेकाबू, पुलिस ने युवक को लिया हिरासत में

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। समुदाय विशेष के युवक को लेकर मुखानी में एक बार फिर हंगामा हुआ। युवती के साथ युवक को कार में बैठे देख भीड़ बेकाबू हो गई। भीड़ ने युवक को पकड़ लिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। किसी तरह समझाबुझा कर लोगों को शांत करा कर पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। उस पर शांति भंग की कार्रवाई की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  ‘हरी चादर’ की बात करने वालों को जनता ने वोटों का ऐसा कंबल ओढ़ाया कि आसमान भी रो पड़ा!

पुलिस के मुताबिक मुखानी थाना क्षेत्र में रहने वाली युवती दिल्ली में नौकरी करती है और लाइन नंबर आठ बनभूलपुरा निवासी जुबैर से उसकी कई सालों से दोस्ती है। गुरुवार को युवती दिल्ली से हल्द्वानी पहुंची तो जुबैर कार से युवती को घर छोड़ने गया। घर पर युवती ने परिजन नहीं थे और ताला लगा था।

यह भी पढ़ें 👉  हाईकमान के कड़े रुख के आगे झुके हरीश रावत: रद्द कीं अपनी सभी 9 'धन्यवाद यात्राएं', समर्थकों से मांगी माफी

युवती ने परिजनों को फोन किया। जिसके बाद दोनों कार में ही बैठे रहे। इस बीच कॉलोनी व आस-पास के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने युवती को जुबैर के साथ हंगामा हो गया। हंगामा बढ़ा तो मुखानी थानाध्यक्ष विजय मेहता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा देकर लोगों को शांत कराया और जुबैर को हिरासत में ले लिया। थानाध्यक्ष विजय मेहता ने बताया कि युवक का शांति भंग में चालान किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  अमित बिष्ट बनकर किराए पर क्यों रह रहे थे अजीम मिया ? क्या हे असली नाम के पीछे की कहानी पुलिस जांच में जुटी