हल्द्वानी : रसोईं में खाना बनाते वक्त अचानक सिलेंडर फटने से आग में दम्पती वह बच्चे झुलसे

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: मुखानी में रात एक भयावह हादसा हो गया। रसोईं में खाना बनाते वक्त अचानक सिलेंडर फट गया और आग लग गई। आग की चपेट में आकर दम्पती और उसके बच्चे बुरी तरह जल गए। चारों को एक निजी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां दम्पती की हालत चिंताजनक बनी हुई है।

जयदेवपुर निवासी कमल सिंह रावत यहां अपनी पत्नी दुर्गा रावत, 8 साल के बेटे आकाश और 5 साल की बेटी रिया के साथ रहते हैं। बताया जाता है कि बुधवार रात करीब साढ़े 8 बजे दुर्गा रसोईं घर में खाना बना रहीं थीं। पति कमल भी उनका हाथ बंटा रहे थे और बच्चे भी वहीं खेल रहे थे कि तभी धमाका हुआ और सिलेंडर फट गया। सिलेंडर फटते ही आग लग गई। किसी को बचने का मौका नही मिला और अभी आग की चपेट में आ गए। पल भर में चीख पुकार मच गई। शोर सुन दौड़े पड़ोसी मंजर देख सहम गए। बावजूद इसके पड़ोसी राहत कार्य मे जुटे और सूचना पुलिस को दी। पड़ोसियों ने किसी तरह आग से घिरे  परिवार को बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल: एसएसपी ने किया पुलिस बेड़े में बड़ा फेरबदल, 31 इंस्पेक्टर-सब इंस्पेक्टर का तबादला

बताया जा रहा है कि दम्पती 40 प्रतिशत से अधिक झुलस गए हैं और उनकी हालत गभीर है। बताया यह भी जा रहा है सिलेंडर का पाइप काफी समय से लीक कर रहा था और उसी की वजह से हादसा हुआ। मुखानी थानाध्यक्ष विजय मेहता ने बताया कि सभी का अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  सुशीला तिवारी अस्पताल में बेटे का इलाज कराने आए बुजुर्ग का बैग ले उड़े चोर, सीसीटीवी में घटना के बाद मंदिर में हाथ भी जोड़ते दिखे शातिर