हल्द्वानी: घर में चली गोली, संदिग्ध परिस्थितियों में मिला बुजुर्ग किसान का शव

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: नैनीताल जिले के हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र के गन्ना केंद्र के पास स्थित लालमणि निवाड गांव में रविवार को एक घर में गोली चलने की आवाज से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुँची पुलिस को 64 वर्षीय कुंदन सिंह बोरा का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। उनके सिर में गोली लगी थी और घटनास्थल से एक अवैध तमंचा भी बरामद हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: निजी स्कूलों की मनमानी फीस पर DM का बड़ा एक्शन; परीक्षा शुल्क अधिकतम ₹600 और TC सिर्फ ₹1 तय, उल्लंघन पर ₹5 लाख तक जुर्माना

 

प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का

 

पुलिस ने बताया कि जिस समय यह घटना हुई, मृतक के परिवार के सदस्य घर के दूसरे कमरे में थे। प्रथम दृष्टया पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मान रही है। हालांकि, घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया और साक्ष्य जुटाए। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है, ताकि मौत के सही कारणों का पता चल सके।

यह भी पढ़ें 👉  बेटी के प्रेम विवाह से नाराज मामा ने रची खौफनाक साजिश; भांजे के दुबई जाने से पहले सरेराह चाकू गोदकर किया कत्ल

हल्द्वानी कोतवाली प्रभारी राजेश यादव ने कहा कि मामले की जांच हर पहलू से की जा रही है। मृतक एक संपन्न किसान थे और उनके तीन बेटे हैं, जिनमें से एक सरकारी नौकरी में है। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ से कमलेश चंदोला की चुनावी हुंकार, भाजपा की हैट्रिक जीत का किया दावा
Ad