हल्द्वानी : रामपुर रोड स्थित एक पेट्रोल पंप पर युवकों के दो गुटों के बीच डंडे और तलवार लहराने का मामला आया सामने

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: शहर में लगातार आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं. हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र के टीपी नगर पुलिस चौकी अंतर्गत रामपुर रोड स्थित एक पेट्रोल पंप पर युवकों के दो गुटों के बीच डंडे और तलवार लहराते का मामला सामने आया है. घटना पेट्रोल पंप में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है. वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है. तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं पुलिस की बड़ी कार्रवाई: किराए के कमरे से चल रहे शराब तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, 219 पाउच कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार

रामपुर रोड स्थित एक पेट्रोल पंप पर बाइक और स्कूटी से युवकों का गुट पेट्रोल पंप पर पहुंचता है और दोनों गुटों के बीच विवाद हो जाता है. युवक हाथों में डंडे और तलवार लेकर पहुंचे हुए थे.वहीं युवक एक दूसरे के ऊपर हमला कर देते हैं. इस हमले के कुछ युवकों ने पेट्रोल पंप के अंदर छिपकर अपनी जान बचाई. पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने कुछ युवकों को बचाने की भी कोशिश की. काफी देर तक चले हंगामा और तलवार और डंडा लहराने के बाद युवक वहां से चले गए.

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल: नशे में धुत यूपी के पर्यटकों ने सड़क पर काटा बवाल, तेज रफ्तार वाहन से कई गाड़ियां तोड़ीं, बुजुर्ग को भी मारी टक्कर

बताया जा रहा है कि रामपुर रोड में कुछ युवकों का गैंग है जो इस तरह की घटना को अंजाम देता है और पूर्व में भी इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं. घटना की जानकारी पंप मालिक ने कोतवाली पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की. अभी तक किसी की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है. पुलिस क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी नितिन लोहनी का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है. किसी के तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है तहरीर मिलते ही मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें 👉  सीलबंद रस के पैकेट में निकला मरी हुई छिपकली का बच्चा, नाश्ते के वक्त परिवार के उड़े होश, जांच में जुटा खाद्य विभाग
Ad