हल्द्वानी : रेलवे स्टेशन में दो शातिरों ने भोटिया पड़ाव निवासी के साथ रानीखेत एक्सप्रेस में लूट की वारदात को दिया अंजाम, मोबाइल लूट हुए फरार

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। ट्रेन और रेलवे स्टेशन में लूट और छिनैती की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहीं। शातिरों ने एक बार फिर ट्रेन में लूट की घटना को अंजाम दिया और फरार हो गए। जीआरपी थाना काठगोदाम ने मुकदमा दर्ज कर शातिरों की तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  भूमाफियाओं के आगे सिस्टम लाचार, सुखवंत सिंह के बाद एक और बुजुर्ग किसान की गई जान

जीआरपी को दी सूचना में भोटिया पड़ाव निवासी बिरेंद्र सिंह ने लिखा, वह अपने भाई हरीश सिंह के साथ रानीखेत एक्सप्रेस से 9 नवंबर को काठगोदाम से जैसलमेर के लिए सफर कर रहे थे। हल्द्वानी रेलवे स्टेशन में दो शातिरों ने उसके भाई से मोबाइल लूटा और फरार हो गए। जीआरपी थानाध्यक्ष नरेश कोहली ने बताया कि मामले की खोजबीन की जा रही है। सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: नगर निगम कर्मचारी ने संदिग्ध परिस्थितियों में की आत्महत्या, फंदे से लटका मिला शव; जांच में जुटी पुलिस