हल्द्वानी : वन विभाग ने दो लकड़ी तस्करों को किया गिरफ्तार, लाखों रुपए की खैर की लकड़ी बरामद

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: तराई केंद्रीय वन प्रभाग में वन तस्करों के हौसले बुलंद हैं. इसी क्रम में टांडा रेंज अंतर्गत वन तस्कर भारी मात्रा में खैर की लकड़ी की तस्करी कर रहे थे, तभी गश्त कर रही वन विभाग की टीम ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि चार तस्कर मौके से भागने में कामयाब हो गए हैं. तस्करों के कब्जे से लाखों रुपए की खैर की लकड़ी बरामद हुई है.

यह भी पढ़ें 👉  सीलबंद रस के पैकेट में निकला मरी हुई छिपकली का बच्चा, नाश्ते के वक्त परिवार के उड़े होश, जांच में जुटा खाद्य विभाग

वन क्षेत्राधिकारी टांडा रेंज रूपनारायण गौतम ने बताया कि डिप्टी रेंजर दीवान सिंह रौतेला देर रात वन कर्मियों के साथ टांडा रेंज में गश्त कर रहे थे. इस दौरान हल्द्वानी- रुद्रपुर के टांडा रोड पर जंगल किनारे तस्कर बेशकीमती खैर की लकड़ी को पिकअप के जरिए ले जा रहे थे. उन्हें रोकने की कोशिश की गई, तो तस्करों ने पिकअप से गश्त दल की गाड़ी को टक्कर मार दी, जिससे डिप्टी रेंजर दीवान सिंह रौतेला सहित तीन वनकर्मी घायल हो गए हैं.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: स्कूल से गायब हुई 15 वर्षीय नाबालिग, सीसीटीवी में अज्ञात युवक की स्कूटी पर जाती दिखी

रूपनारायण गौतम ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. तस्करी में सोनू निवासी गदरपुर नाम के तस्कर का नाम सामने आया है, जिसकी तलाश की जा रही है. उन्होंने कहा कि मौके से लखविंदर सिंह और किशन विश्वास को दबोचा गया है, जबकि चार तस्कर मौके से भागने में कामयाब हो गए हैं.