तहरीर के मुताबिक देवलचौड़ की रहने वाली महिला की शादी साल 2015 में अलीगढ़ के एक युवक से हुुई थी। शादी के बाद ससुर, ननद व देवर कम दहेज लाने के ताने मारते थे। विवाह के अगले दिन ही ससुर ने सोने की नथ, गले का सोने का हार, सोने के झुमके आदि जेवरों को अपने कब्जे में ले लिया। कुछ समय बाद पता चला कि ससुराल वाले दहेज के लिए बहुओं को प्रताड़ित करने व तलाक करवाकर दूसरी शादी करवाने के लिए बदनाम हैं। कुछ दिन बाद देखा कि उसका पति रोज शराब पीकर घर आने लगा। उसने मायके से पांच लाख रुपये लेकर न आने पर तलाक की धमकी देता है। साथ ही अप्राकृतिक संबंध बनाने का दबाव बनाता था।
पीडि़ता का कहना है कि वह अप्रैल 2024 में अपने पुत्र को अपने साथ ले आई। देवर के बच्चों का खर्च देने और सैलरी देने से मना कर दिया तो पति सरकारी नौकरी छोड़ने का दबाव बनाने लगा है। महिला का कहना था कि उसके पति ने उसकी जानकारी के बगैर अंतरंग संबंधों की अश्लील वीडियो बनाई है। नौकरी न छोड़ने पर पति वीडियो को वायरल करने की धमकी देने लगा। महिला ने ससुराल पक्ष पर मानसिक व शारीरिक रूप से परेशान करने का भी आरोप लगाया है।

