हल्द्वानी : स्टैंडर्ड स्वीट हाउस में हुई इलेक्ट्रीशियन की मौत के मामले में पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच की शुरू

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी,  स्टैंडर्ड स्वीट्स हाउस में किच्छा निवासी एक इलेक्ट्रीशियन की हादसे में हुई मौत के बाद मृतक की पत्नी ने आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गुरुवार को किच्छा के वार्ड नंबर दो निवासी लालता प्रसाद (42) रामपुर रोड स्थित स्टैंडर्ड  स्वीट्स हाउस में फ्रिज की मरम्मत करने आया था। उसके साथ उसका साथी प्रभात भी था। दुकान के अंदर कर्मशियल गैस सिलिंडर को कुछ लोग ऊपर की तरफ रस्सी के सहारे खींच रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  जंगलों में डोली रेंज का बड़ा क्रैकडाउन: 6 वाहनों में लदी ₹6 लाख की अवैध लकड़ी जब्त, 1 तस्कर गिरफ्तार

उसी दौरान सिलिंडर लालता के ऊपर आकर गिर आ गया और सिर फटने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गुरुवार को ही डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल में मृतक के परिजनों की पुलिस से काफी बहस हुई थी। परिजनों का कहना था कि स्टैंडर्ड स्वीट्स हाउस के स्वामी को अस्पताल आना चाहिये था।

यह भी पढ़ें 👉  थप्पड़ का जवाब वोट से, जनता ने बेहड़ के पक्ष में दिया जनादेश!

शुक्रवार को मृतक की पत्नी मीनाक्षी ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। पुलिस नेत तहरीर के आधार पर स्टैंडर्ड स्वीट्स हाउस के स्वामी व अन्य लोगों पर बीएनएस की धारा 105 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। तहरीर में किसी भी आरोपी के नाम का खुलासा नहीं है। इसलिए अभी मुकदमा अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ है। पुलिस का कहना है कि विवेचना में आरोपियों के नाम का खुलासा किया जायेगा।