हल्द्वानी : स्मैक की कमाई से जेल में बंद पिता और भाई को बाहर निकालने की जुगत में लगा युवक खुद पहुंचा जेल

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी,  स्मैक की कमाई से जेल में बंद पिता और भाई को बाहर निकालने की जुगत में लगा युवक खुद जेल पहुंच गया। जेल में बंद भाई की स्मैक को वह खपाने निकला, लेकिन इससे पहले ही पुलिस के हत्थे चढ़ गया। काठगोदाम पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक दशहरा की रात एसआई अरुण सिंह राणा और कांस्टेबल टीका राम काठगोदाम रेलवे कॉलोनी नरीमन तिराहा से चेकिंग करते हुए गौला पुल की ओर जा रहे थे। शेरअली मजार स्थित वन बैरियर के पास एक युवक आता दिखाई दिया। उसे रोककर पुलिस ने रात में घूमने की वजह पूछी तो उसने हैड़ाखान रोड की ओर दौड़ लगा दी।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के सुमित फर्त्याल ने बोर्ड परीक्षा में लहराया परचम: प्रदेश की टॉप-25 सूची में बनाई जगह, मर्चेंट नेवी में करियर बनाने का है सपना

पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पूछने पर उसने अपना नाम शोहेब पुत्र पुत्तन खां निवासी वार्ड 24 गफूर बस्ती बनभूलपुरा बताया। पुलिस ने उसके पास मिले थैले की तलाशी ली तो कागज की कई पुड़िया में 3.14 ग्राम स्मैक बरामद हुई। आरोपी ने बताया कि वर्तमान में वह नरीमन तिराहा एसबीआई बैंक के पीछे नई बस्ती काठगोदाम में रहता है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2026: रामनगर के अक्षत गोपाल और बागेश्वर की गीतिका पंत बने प्रदेश टॉपर; बेटियों ने फिर गाड़े सफलता के झंडे

उसके पिता और भाई जेल में बंद हैं। उनकी जमानत के लिए पैसों की जरूरत थी। घर में भाई की लाई स्मैक पड़ी थी, जिसे में बेचकर वह जमानत के लिए पैसों का जुगाड़ करने जा रहा था और पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। न्यायालय में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: भीषण गर्मी के बीच स्कूलों के समय में बदलाव; अब सुबह 6:45 पर खुलेंगे विद्यालय, एक घंटा पहले होगी छुट्टी