हैरतअंगेज मामला : सिरफिरा युवक महिला के प्यार में ऐसा पागल हुआ की घर भिजवा दी एंबुलेंस

खबर शेयर करें -

उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक शादीशुदा महिला एक सिरफिरे आशिक के कारण परेशान हो गई। यहां एक सिरफिरा युवक महिला के प्यार में ऐसा पागल हुआ की उससे बात करने के लिए अलग अलग तरीके अपनाने लगा। युवक ने महिला को एक से एक तरीके अपनाकर प्रपोज किया, जिसे महिला ने ठुकरा दिया तो युवक ने सभी हदें पार कर दी।

दरअसल कानपुर में एक युवक एक शादीशुदा महिला से प्यार करता है। उसने महिला को प्रपोज किया जिसे महिला ने ठुकरा दिया। इसके बाद युवक ने ऐसी हरकतें करने शुरू कर दी जिससे महिला परेशान हो गई। युवक ने कांशीराम अस्तपाल से ये कहकर एंबुलेंस बुक की कि महिला के घर में डिलीवरी होने वाली है। महिला को जब ये पता चला तो उसने इसे हल्के में लिया। इसके बाद सिरफिरे युवक ने फिर से महिला को कहा कि मुझसे मिलो वरना मैं कोई भी कदम उठा लूंगा।

इसके बाद भी जब महिला नहीं मानी तो युवक ने पीसीआर में फोन कर महिला के घर का पता बताया और कहा कि यहां महिला ने आत्महत्या कर ली है। आननफानन में पुलिस पहुंची तो मामला झूठा पाया। तब पुलिस को सिरफिरे आशिक और उसकी करतूतों के बारे में पता चला है।

पुलिस को जांच में पता चला कि युवक उस महिला को बीते दो महीनों से परेशान कर रहा है। पीड़ित महिला ने ससुराल वालों के साथ मिलकर युवक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है, जिसके बाद पुलिस की टीम युवक की जांच करने में जुटी हुई है। सर्विलांस टीम की मदद से युवक की लोकेशन का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक पीड़िता शादीशुदा है और अपनी ससुराल में पूरे परिवार के साथ रहती है। उसका एक बच्चा भी है। दो महीने पहले उसके पास रजत मिश्रा नामक शख्स का फोन आया जिसने महिला से प्यार करने का दावा किया। महिला ने उसे डांटकर फोन रखा दिया जिसके बाद युवक रोज फोन कर महिला को परेशान करने लगा और मिलने की जिद करने लगा। महिला ने मिलने से मना किया तो युवक अजीब हरकतें करने लगा। युवक ने पहले घर पर एंबुलेंस भिजवाई फिर पुलिस को भी भेज दिया।

पुलिस ने शुरू की जांच

जानकारी के मुताबिल पुलिस ने जब पीसीआर पर फोन किए गए नंबर पर संपर्क करने की कोशिश की तो नंबर स्विच ऑफ आया। इसके बाद पुलिस ने सर्विलांस टीम की मदद से नंबर की जांच करनी शुरू कर दी है।