है राम! अस्पताल में घुसे आवारा कुत्तों ने 2 दिन के नवजात को नोच नोच कर मार डाला

खबर शेयर करें -

पानीपत। हरियाणा के पानीपत जिले में एक निजी अस्पताल में ऐसी लापरवाही देखने को मिली कि सुनकर हर किसी का कलेजा बाहर को आ जाए। अस्पताल प्रशासन की घोर लापरवाही के चलते वार्ड में मां के साथ सोए 2 दिन के बच्चे को आवारा कुत्ते उठाकर ले गए जब तक कुछ समझ में आता कि कुत्तों ने नोच नोच कर मासूम बच्चे की जान ले ली।

मामला पानीपत जिले के हार्ट एंड मदर अस्पताल का है यूपी के कैराना जिले के गांव फोरगाण निवासी शबनम पत्नी आस मोहम्मद 25 जून को डिलीवरी हुई थी। शबनम सोमवार की रात अस्पताल के जनरल वार्ड में एडमिट थी। दादी और ताई ने बच्चे को दूध पिलाने के बाद फर्श पर लिटा रखा था। परिजनों की ढाई बजे आंख खुली तो बच्चा नहीं मिला।बच्चे को तलाश किया तो बच्चा अस्पताल के बाहर कुत्ते के मुंह में था और दूसरा कुत्ता बच्चे को नोच रहा था आनन-फानन में इसी तरीके से परिजनों ने बच्चे को उसको से छुड़वा कर अस्पताल ले गए तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे का शव देख मां बेहोश हो गई फिलहाल बच्चे के शव को सिविल अस्पताल में रखवाया गया है।परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है मृतक के परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर सुरक्षा संबंधी सवाल उठाए। वहीं सीसीटीवी चेक की गई तो उसमें कुत्ता बच्चे को देर रात 2 बजकर 7 मिनट पर अस्पताल से बाहर ले जाता दिखाई दे रहा है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad