होने वाली सास ने मंडप पर ही दुल्हन के साथ कर दी ऐसी हरकत, चीखते हुए बोली- नहीं करनी शादी, खाली हाथ लौटी बारात

खबर शेयर करें -

मिर्जापुर जिले में शादी समारोह के दौरान उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक युवती ने मांग में सिंदूर भरवाने से पहले सात फेरे लेने से इंकार कर दिया। बताया जा रहा है कि दुल्हन की होने वाली सास ने मंडप पर आकर उसके कान में ऐसी बात कह दी थी कि वह बौखला गई और शादी से इंकार कर दिया। वहीं, दुल्हन ने जब शादी से इंकार कर दिया तो बारात बैरंग ही लौट गई।

दुल्हन ने किया शादी से इंकार

Bride Refuses For Marry मिली जानकारी के अनुसार पारस बियार की बेटी की शादी चंदौली जनपद के त्रिभवनापुर गांव में लल्लू बियार के पुत्र सुनील कुमार के साथ तय हुई थी। बताया जा रहा है कि मंगलवार शाम को गाजे-बाजे के साथ बारात डोहरी गांव पहुंची थी। लेकिन सिंदूरदान से पहले दूल्हे की मां मुन्नी देवी ने 50 हजार रुपए और मोटर साइकिल की मांग रख दी। दहेज नहीं देने पर विवाह रोकने की धमकी दी। कन्या पक्ष के लोगों ने वर पक्ष को समझाने की काफी काशिश की, लेकिन वर पक्ष के लोग दहेज के बिना शादी करने से इंकार कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  "बर्तन नहीं धुले तो खाना कैसे बनेगा?" पत्नी ने 112 बुलाकर पति की कराई 'शिकायत'; पुलिस भी नहीं रोक पाई हंसी

दुल्हन पक्ष के लोगों ने बारातियों को बनाया बंधक

मामले की जानकारी होने के बाद दुल्हन ने ही शादी तोड़ दी और दूल्हे के साथ सात फेरे लेने से इनकार कर दिया। वहीं वर पक्ष के व्यवहार से नाराज कन्य पक्ष वालों ने मंडप में बारातियों को बंधक बना लिया। बाद में बात बिगड़ती देख वर पक्ष के लोग शादी के लिये तैयार हो गए, लेकिन युवती नहीं मानी और शादी करने से साफ इंकार कर दिया। मौके पर पहुंची डंवक पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया लेकिन बिना दुल्हन ही दूल्हे को लौटना पड़ा।

यह भी पढ़ें 👉  अमेरिका-इजरायल साझेदारी: केवल दोस्ती नहीं, एक 'सर्वाइवल' की जरूरत, अमेरिका का आखिर इतना दुलारा क्यों है इजरायल..

 

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

यह भी पढ़ें 👉  "20 बार पकाया पर गला नहीं मटन"; शख्स कच्चा मांस लेकर पहुँचा थाना, पुलिस ने दुकानदार से दिलाया 'रिप्लेसमेंट'

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें