15 दिन पत्नी ने नहीं बनाए शारीरिक संबंध तो पति को आया गुस्सा, किया कत्ल, 3 बच्चों को भी मार डाला

खबर शेयर करें -

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी और फिर अपने 3 बच्चों को नहर में फेंक दिया. जिससे इलाके में सनसनी फैल गई. यह घटना मुजफ्फरनगर के पुरकाजी थाना क्षेत्र के बसेड़ी गांव में हुई. अभी तक तीनों बच्चों का पता नहीं चल सका है. ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस और गोताखोर बच्चों को तलाशने में जुटे, मगर अभी तक उनका कोई सुराग नहीं मिला. मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

इस घटना के पीछे की जो वजह बताई जा रही है, उसे जानकर हर कोई हैरान रह जाएगा. बताया जा रहा है कि बीते 15 दिनों से पत्नी के शारीरिक संबंध ना बनाने से पति काफी नाराज हो गया था और उसने गुस्से में आकर पत्नी की हत्या कर दी. इस 37 वर्षीय शख्स ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या की. इसके बाद वह अपने तीन बच्चों को नहर के पास ले गया और फिर तीनों को फेंक दिया. इनमें बेटा वंश और दो बेटिया सोनिया और हर्षिता शामित हैं.

ग्रामीणों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया. पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि लगभग दो हफ्ते से पत्नी उसके साथ संबंध नहीं बना रही थी. जिसके बाद मंगलवार की रात को उसने निर्णय लिया कि अगर उसकी पत्नी सुबह बात नहीं मानेगी तो वह इसकी हत्या कर देगा. जब अगली सुबह पत्नी ने पास आने से मना किया तो उसने गोली मारकर हत्या कर दी.