16 की हो गई बेटी तो दूसरे पति के खिलाफ महिला ने आयोग से लगाई गुहार, बोली…

खबर शेयर करें -

साहब पति गैर जिम्मेदार हैं। 15 साल से पहले मैंने पति की मौत के बाद रामपुर के व्यक्ति से दूसरी शादी की थी। शादी के वक्त पहले पति से दो साल की बेटी थी। बेटी 16 साल की हो गई है। पति ने कभी बेटी को सम्मान नहीं दिया। उसकी सुरक्षा को खतरा है। बीते दो साल से मैं पति से अलग रह रही हूं। मुझे पति से तलाक चाहिए। यह दर्द पीलीभीत बाइपास की एक महिला ने महिला आयोग की सदस्य को सुनाया।

बुधवार को सर्किट हाउस में महिला आयोग की सदस्य मिथिलेश अग्रवाल ने जनसुनवाई की। 17 महिलाएं शिकायत लेकर वहां पहुंचीं। सबसे पहले पीलीभीत बाइपास की महिला को बुलाया गया। महिला ने अपना दर्द सुनाते हुए पति के अत्याचारों की दास्तां सुनाई। मिथिलेश अग्रवाल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए डीपीओ को समस्या का निस्तारण कराने की जिम्मेदारी दी है। साथ ही पीड़ित महिला को सरकारी योजनाओं का लाभ भी दिलाने के निर्देश दिए हैं। बता दें कि जन सुनवाई में कई मामले जमीन के विवाद से जुड़े आए, जिसे संबंधित विभागों के अधिकारियों को निस्तारण के लिए भेज दिया गया। जन सुनवाई के दौरान एडीएम सिटी, डीडी महिला कल्याण, जिला कार्यक्रम अधिकारी आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  "20 बार पकाया पर गला नहीं मटन"; शख्स कच्चा मांस लेकर पहुँचा थाना, पुलिस ने दुकानदार से दिलाया 'रिप्लेसमेंट'

पुलिस धारा नहीं बढ़ा रही

बरेली के सुभाषनगर क्षेत्र की महिला ने बताया कि पति सरकारी स्कूल में टीचर है। पिछले साल मेरे साथ पति ने मारपीट की। सुभाषनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया। अगले दिन मेडिकल में हाथ ही हड्डी टूटी पाई गई। पुलिस मेडिकल के आधार पर धारा नहीं बढ़ा रही।

यह भी पढ़ें 👉  "बर्तन नहीं धुले तो खाना कैसे बनेगा?" पत्नी ने 112 बुलाकर पति की कराई 'शिकायत'; पुलिस भी नहीं रोक पाई हंसी

पति ने तीन तलाक दे दिया, पुलिस रिपोर्ट नहीं लिखती

पुराना शहर की महिला ने जनसुनवाई में बताया कि उनकी शादी 2010 में नागलोई दिल्ली में हुई थी। उनकी दो बेटियां हैं। दहेज की मांग को लेकर 6 मई को पति ने तीन तलाक दे दिया। बारादरी पुलिस रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही।

यह भी पढ़ें 👉  'ऑपरेशन स्माइल' ने बिखेरी मुस्कान; 8 साल पहले पिता की डांट से भागे बेटे को एएचटीयू ने मां से मिलाया

जीजीआईसी में लगाई चौपाल

राज्य महिला आयोग सदस्य मिथिलेश अग्रवाल ने मिशन शक्ति 4.0 के तहत राजकीय बालिका इंटर कालेज में जागरूकता चौपाल लगाई। बालिकाओं के शोषण के प्रति चुप्पी तोड़ने को कहा। हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad