18,330 रुपये में इलेक्ट्रिक होंडा एक्टिवा, देखें फीचर्स, रेंज और डिटेल्स

खबर शेयर करें -

हौंडा की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक में से एक है एक्टिवा। एक्टिवा को लोग इस कदर पसंद करते हैं कि यह बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी की पसंद है। पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के चलते सभी कंपनियों ने अपने इलेक्ट्रिक व्हीकल लॉन्च करने शुरू कर दिए हैं। कुछ स्टार्टअप बहुत तेजी से इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स बाइक लॉन्च कर रहे हैं। स्पोर्ट्स बाइक के रूप में महज एक लाख से कम के बजट में कई बाइक्स मार्केट में उतर चुकी है। कम कीमत की इलेक्ट्रिक बाइक लेने की सोच रहे हैं तो आप एक्टिवा का विकल्प चुन सकते हैं। एक्टिवा के लिए इलेक्ट्रिक कन्वर्जन किट तैयार किया गया है। इससे आप अपनी पुरानी हौंडा एक्टिवा को इलेक्ट्रिक अवतार दे सकते हैं।

स्कूटर के मामले में Honda Activa का कोई मुकाबला नहीं है। ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन पर काम करने वाली इस बाइक को सभी लोग इलेक्ट्रिक वेरिएंट में भी देखना पसंद करेंगे। कंपनी हर महीने हौंडा एक्टिवा की लाखों यूनिट्स बेच रही है। आपके पास भी पुरानी होंडा एक्टिवा घर पर है तो उसे आप इलेक्ट्रिक करा सकते हैं। इसके लिए आपको कोई ज्यादा बड़ी रकम नहीं देनी है।

यह भी पढ़ें 👉  फूलदेई 2026: 15 मार्च को खिलेगी खुशियों की क्यारी; जानें क्या है इस 'लोक पर्व' का महत्व और परंपरा

टू-व्हीलर्स के लिए इलेक्ट्रिक कन्वर्जन किट बनाने वाली कंपनी GoGoA1 ने हौंडा एक्टिवा को भी लिस्ट में रखा है। Hero Splendor के कन्वर्जन किट को तैयार करने के बाद इस कंपनी ने Honda Activa के लिए भी इलेक्ट्रिक किट तैयार किया है। इस इलेक्ट्रिक किट को लगाने के बाद आप 3 साल तक सभी खर्चों से फ्री हो जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  फूलदेई 2026: 15 मार्च को खिलेगी खुशियों की क्यारी; जानें क्या है इस 'लोक पर्व' का महत्व और परंपरा

GoGoA1 द्वारा निर्मित यह इलेक्ट्रिक कन्वर्जन किट हाइब्रिड और कम्पलीट इलेक्ट्रिक दोनों में उपलब्ध है। होंड एक्टिवा के हाइब्रिड इलेक्ट्रिक किट की कीमत 18,330 रुपये है और यह 23,000 रुपये में आपके पड़ेगा। जीएसटी भी किट की कीमत में जोड़कर दिया जाएगा।

GoGoA1 इलेक्ट्रिक किट में 60V और 1200W पावर की BLDC हब मोटर लगाई जाएगी। यह रिजेनरेटिंग सिन वेब कंट्रोल सिस्टम के साथ आती है। इस मोटर का इस्तेमाल केवल पुरानी Honda Activa में किया जाएगा। इस एक्टिवा में 72Volt 30Ah का बैटरी पैक दिया जाएगा, जिसकी कीमत 35 से 40 हजार रुपये होगी। यह एक्टिवा सिंगल चार्ज में 100 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। सिंगल चार्ज में 100 किमी की रेंज में इलेक्ट्रिक हौंडा एक्टिवा आज ही बुक करा सकते हैं। कंपनी द्वारा निर्मित यह कन्वर्जन किट RTO द्वारा अप्रूव्ड है।