हल्द्वानी: टॉफी का लालच देकर तीन बच्चियों से छेड़छाड़ का आरोप, सर्राफा कारोबारी हिरासत में

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र में एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जहाँ एक सर्राफा कारोबारी पर तीन नाबालिग छात्राओं के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगा है। बच्चियों के परिवार वालों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।


 

छुट्टी के बाद हुआ हादसा

 

यह घटना गुरुवार को तब हुई जब प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने वाली तीन बच्चियां स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रही थीं। परिजनों का आरोप है कि एक अधेड़ उम्र के कारोबारी ने टॉफी देने के बहाने बच्चियों को अपनी दुकान में बुलाया और उनके साथ छेड़छाड़ की।

यह भी पढ़ें 👉  क्या आपका बच्चा पढ़ाई में अव्वल है, लेकिन मंच पर बोलते ही खामोश हो जाता है? अब विनायक लर्निंग देगा आपके बच्चों को आत्मविश्वास की उड़ान

घर पहुँचकर बच्चियों ने इस घटना की शिकायत अपने परिवार से की। यह सुनकर परिवार वाले गुस्से में आ गए और तुरंत हल्द्वानी कोतवाली पहुँचे, जहाँ उन्होंने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए तहरीर दी।

यह भी पढ़ें 👉  बदरीनाथ यात्रा पर आए तमिलनाडु के श्रद्धालु नंदप्रयाग में अलकनंदा में बहे: पिता का तर्पण कर जल भरते समय हुआ हादसा, सर्च ऑपरेशन जारी

 

परिवार की शिकायत पर पुलिस ने की कार्रवाई

 

हल्द्वानी कोतवाली के प्रभारी राजेश कुमार यादव ने बताया कि तीन नाबालिग बच्चियों के साथ छेड़छाड़ की शिकायत मिली है। उन्होंने बताया कि परिजनों की तहरीर पर आरोपी सर्राफा कारोबारी को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया गया है और मामले की जाँच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  सफाई कर्मचारियों के स्वास्थ्य को लेकर नगर निगम गंभीर, निशुल्क जांच शिविर के अंतर्गत दर्जनों कर्मचारियों के स्वास्थ्य की हुई जांच
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad