19 वर्षीय भाई 18 वर्षीय बहन को स्कूटी चलाना सिखा रहा था, अचानक स्कूटी अनियंत्रित होने से हुआ हादसा..

खबर शेयर करें -

ऋषिकेश-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग 35 पर कंडीसौड़ तहसील अंतर्गत सांकरी गांव के पास स्कूटी हादसे का शिकार हो गई. हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. आनन-फानन में दोनों घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों की टीम ने गंभीर हालत को देखते हुए दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया है. बताया जा रहा है कि स्कूटी सीखने के दौरान ये हादसा हुआ.

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म: पुलिस ने आरोपी पर दर्ज किया मुकदमा, भेजा जेल

थानाध्यक्ष छाम सुखपाल मान ने बताया कि सांकरी गांव निवासी प्रवीण कठैत (19 वर्ष) पुत्र बलवीर कठैत अपनी चचेरी बहन आंचल (18 वर्ष) पुत्री विक्रम सिंह कठैत को स्कूटी चलाना सिखा रहा था, तभी अचानक स्कूटी अनियंत्रित होने से दोनों सड़क से नीचे जा गिरे. युवक के ऊपर स्कूटी गिरने से उसका पैर फ्रेक्चर हो गया, जबकि युवती के सिर में गंभीर चोटें आई हैं. घायलों को स्थानीय लोगों व पुलिस द्वारा कमान्द अस्पताल लाया गया. सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना छाम पुलिस ने दोनों घायलों का कमान्द अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराने के बाद 108 सेवा के माध्यम से हायर सेंटर भेजा.

यह भी पढ़ें 👉  सेंचुरी मिल के ITC अधिग्रहण पर वरिष्ठ कांग्रेसी मोहन कुड़ाई ने जताई खुशी: बताया क्षेत्र के विकास का नया अध्याय, स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता देने की मांग

जिसके बाद पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दी और वो तत्काल मौके पर पहुंचे. वहीं दोनों घायलों का हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है और दोनों की स्थिति स्थिर बताई जा रही है. गौर हो कि जनपद में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. सड़क हादसों में कई लोग गंवा चुके हैं. वहीं प्रदेश के पर्वतीय जिलों में आए दिन सड़क हादसे सामने आ रहे हैं. वहीं पुलिस हादसों पर लगाम लगाने की कोशिश में जुटी है.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के तन्मय वर्मा का भारतीय अंडर-15 बैडमिंटन टीम में चयन: एकल और युगल दोनों वर्गों में दिखाएंगे दम, विश्व स्तर पर तिरंगा लहराने का लक्ष्य
Ad