20साल के लड़के को देख बिगड़ी लेडी कांस्टेबल की नियत, कुंवारी बताकर रचाई शादी, निकली 1बच्चे की मां

खबर शेयर करें -

प्यार जितना प्यारा होता है, उतना ही खतरनाक भी हो सकता है। इस प्यार में लोग कई बार सारी हदें पार कर जाते हैं। कुछ ऐसे झूठ भी बोलते हैं जो बाद में उन्हें भारी पड़ते हैं। इसलिए कहते हैं कि एक सच्चे प्यार में ईमानदारी और पारदर्शिता होना बेहद जरूरी है। नहीं तो रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चलता है। अब हरियाणा के रोहतक जिले का यह मामला ही ले लीजिए।

यहां एक लेडी कांस्टेबल ने 20 साल के लड़के को ये बोलकर प्रेमजाल में फाँसा कि वह कुंवारी है। इतना ही नहीं उसने लड़के से शारीरिक संबंध भी बनाए। लीव इन में पति-पत्नी की तरह भी रही। और जिद कर शादी भी कर ली। लेकिन जब लड़के को महिला के शादीशुदा होने की बात पता चली तो बवाल मच गया। फिर जो हुआ वह किसी ने नहीं सोचा था।

यह भी पढ़ें 👉  मारपीट और धमकियों से टूट गया 17 वर्षीय किशोर, आत्महत्या के बाद खुला राज

कुंवारी हूं बोल 20 साल के लड़के से बनाए संबंध

20 वर्षीय लड़के और 32 साल की लेडी कांस्टेबल की लव स्टोरी अक्टूबर 2021 में शुरू हुई। तब लड़का एक केस की सुनवाई के सिलसिले में शिवजी कॉलोनी थाने आया था। यहीं उसकी मुलाकात इस लेडी कांस्टेबल से हुई थी। उसने लड़के का नंबर लिया था। फिर इनकी बातचीत और चैटिंग होने लगी। जल्द दोनों को प्यार हो गया। दोनों ने पहले शारीरिक संबंध बनाए। फिर लीव इन में भी रहे।

इस दौरान लेडी कांस्टेबल ने लड़के को अपने शादीशुदा होने की बात नहीं बताई। कुछ समय बाद लेडी कांस्टेबल ने लड़के से शादी की जिद की। उसने शादी भी कर ली। लेकिन एक दिन लड़के को लेडी कांस्टेबल के पहले से शादीशुदा होने का पता चला। उसका दस साल का एक बेटा भी निकला। यह जानकर लड़का घबरा गया। उसने लेडी कांस्टेबल से दूरी बनाना शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में क्रूरता की हदें पार: विवाहिता को 10 महीने तक कमरे और शौचालय में रखा बंधक, सिर के बाल तक उखाड़े; पति समेत सास-ससुर पर मुकदमा दर्ज

भांडा फूटा तो देने लगी धमकियां

हालांकि लेडी कांस्टेबल ये रिश्ता नहीं तोड़ना चाहती थी। वह लड़के को धमकी देने लगी। लड़के के अनुसार एक दिन उसने उसकी बाइक उठवा ली। सीसीटीवी कैमरे से इस बात का खुलासा हुआ। हमने ये फुटेज पुलिस को भी बताई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। लेडी कांस्टेबल ने लड़के को मैसेज कर ये भी बोला कि जैसे तेरी बाइक गायब की वैसे तेरी बहन और मां को भी गायब करवा दूंगी।

यह भी पढ़ें 👉  गदरपुर में युवती की संदिग्ध मौत, दफनाने से पहले पहुंची पुलिस, पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का राज

पीड़ित लड़के का आरोप है कि लेडी कांस्टेबल ने उसे बेवकूफ बनाकर उसका घर बिकवा दिया। उससे 5 लाख रुपए और कुछ गहने भी ले लिए। अब उसे भी वापस नहीं कर रही है। लड़के की शिकायत के बाद रोहतक जिले की पुलिस ने महिला सिपाही के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। डीएसपी डॉ. रविंद्र के अनुसार आरोपी महिला को एक दिन की रिमांड के बाद जिला कोर्ट के सामने पेश किया गया। बाद में उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया।