20 बिल्लियों ने मिलकर खा डाला मालकिन का आधा शरीर, 2 हफ्ते तक ऐसे ही भरती रहीं पेट
बिल्लियां वैसे तो बहुत प्यारी होती हैं, लेकिन जानवर ठहरा जानवर. कब खूंखार बन जाए, कब अपने ही मालिक को अपना आहार बना ले कहा नहीं जा सकता है. और सबसे बड़ी बात, मामला जब पेट का हो तो कोई किसी का नहीं होता, अब चाहे वो इंसान हो या जानवर. ऐसा ही हुआ उन बिल्लियों के साथ जिनकी भूख ने विकराल रूप लिया और खाने को कुछ नहीं मिला तो उन्होंने अपनी मालकिन को ही नोंच-नोंचकर खा लिया.

रूस के बटायस्क शहर में एक घटना ने उस वक्त सबको हक्काबक्का कर दिया जब पता चला कि एक महिला को उसकी 20 बिल्लियों ने मिलकर खा डाला. करीब 2 हफ्ते बाद पड़ोसियों ने बदबू आने पर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद घटना का पता चला. दरअसल महिला की मौत के बाद बिल्लियां घर मे भूखी थीं. लिहाज़ा उन्हें जो मिला उससे अपना पेट भरने लगीं. महिला कैट ब्रिडर थी.
मालकिन की जान निकलते ही बिल्लियों ने नोच डाला शरीर
पड़ोसी की सूचना पर जब पुलिस महिला के घर में दाखिल हुई तो अंदर मंजर देख दंग रही, क्षत-विक्षत महिला जानवरों के घिरी ज़मीन पर पड़ी थी. करीब 20 बिल्लियां उसके शरीर पर धावा बोल कर बैठी थी. आसापास खून के निशान थे और बिल्लियों के मुंह भी लाल थ. समझना मुश्किल नहीं था कि वहां क्या हो रहा था. बिल्लियों ने अपनी मालिकर का करीब आधा शरीर खाकर खत्म कर दिया था. और बाकी के खात्मे की तैयारी में थी. आपको बता दे जिन बिल्लियों ने ये कांड किया वो अमेरिका की सबसे जेंटल ब्रीड की बिल्ली मानी जाती है जिनका नाम है मेन कून कैट्स. मेन कून कदकाठी में काफी विशआल और हिस्टपुस्ट होती हैं. और सवभाव से बेहद शांत मानी जाती हैं. लेकिन जिस तरह उन्होंने मालकिन के शरीर को नोच डाला वो हैरान करने वाला था.
सबसे शांत स्वभाव की होती है मेन कून कैट
मेन कून बिल्लियां अपने बड़े आकार के लिए जानी जाती है. ये एक बेहद लोकप्रिय नस्ल है, जो वर्तमान में विश्व पालतू बिल्ली लोकप्रियता सूची में तीसरे नंबर पर आती है. मेन कून बिल्लियों को उनके निष्क्रिय स्वभाव के लिए भी जाना जाता है. इन्हें जेंटल जाइंट यानि ‘सौम्य विशाल’ कहा जाता है. फिर भी उन्होंने क्रूर काम किया, जिसे लेकर एक पशु बचाव विशेषज्ञ ने कहा: कि बिल्लियों को दो सप्ताह तक अकेले छोड़ दिया गया था. ऐसे में वो क्या करती. दरअसल दो हफ्ते पहले ही मालकिन की मौत हो गई और वो घर के अंदर ही ज़मीन पर गिर पड़ी. जिसके चलते बिल्लियों के खाने पीने का कोई इंतज़ाम नहीं हो पा रहा था. ऐसे में अपनी भूख शांत करने के लिए उनके सामने जो उपलब्ध मिला उसी ने अपना पेट भरा और खुद को ज़िंदा रखा. इसके पहले भी पूरी दुनिया में ऐसे कई मामले सामने आए हैं जब बिल्लियाँ अपने मालिकों को घर पर मरने के बाद खा जाती हैं.

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

