200 किमी की रेंज के साथ मिलेगी Sunroof, सिर्फ 2.5 लाख में धाकड़ गाड़ी
टाटा की नैनो का अल्टीमेट अवतार मिल गया है। नैनो अब नए और पहले से धांसू फीचर्स के साथ आ रही है। टाटा नैनो के इलेक्ट्रिक वेरिएंट की लॉन्चिंग बहुत ही जल्द की जाएगी। खुद रतन टाटा ने इलेक्ट्रिक नैनो से ताज होटल तक का सफर किया है। रतन टाटा जब इस कार में बिना सुरक्षा के सफर कर सकते हैं तो इंडिया का हर एक व्यक्ति इस कार में खुद को सुरक्षित महसूस करेगा। Tata Nano EV की ARAI से सर्टिफाइड 200 किमी की रेंज है। इस कार में एसी के साथ सनरूफ का भी विकल्प दिया जा सकता है। यह कार सिंगल चार्ज में 140 किमी की दूरी तय करती है। टाटा नैनो ईवी को अपनी 60 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार पकड़ने सिर्फ 10 सेकंड का समय लेती है।
टाटा द्वारा स्थापित इलेक्ट्रा ईवी ने अपने संस्थापक श्रीमान रतन टाटा को कस्टम-निर्मित 72वी नैनो ईवी प्रस्तुत की। “टीम इलेक्ट्रा ईवी के लिए यह सपने के सच होने जैसा पल रहा, जब कस्टम-निर्मित 72वी नैनो ईवी की सवारी खुद श्रीमान टाटा ने की। कंपनी ने लिखा “हमें श्री टाटा की नैनो ईवी देने और उनकी अमूल्य प्रतिक्रिया से बहुत गर्व है। टाटा ने अपने नैनो कार 1 लाख में लॉन्च की थी। देखने वाली बात तो यह है कि नैनो का इलेक्ट्रिक वेरिएंट लोगों की जेब के कितना अनुकूल होगा।

Nano Electric Car
इलेक्ट्रा ईवी ने अभी तक लिमिटेड परिवर्तित टाटा नैनो इलेक्ट्रिक वाहनों की ही आपूर्ति की है। जिन्हें NEO ईवी भी कहा जा सकता है। बेंगलुरु स्थित अंतिम-मील मोबिलिटी सेवा – सैनिकपॉड सिट एंड गो ऑल-इलेक्ट्रिक मोबिलिटी सेवा मदरपॉड इनोवेशन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा संचालित है। यह पूरी तरह से देश के पूर्व सैनिकों द्वारा ही संचालित है।
टाटा मोटर्स ने 2018 में अपनी सबसे चाहती नैनो कॉम्पैक्ट कार का उत्पादन बंद कर दिया था। जिस साल कंपनी के साणंद उत्पादन संयंत्र में सिर्फ एक इकाई को प्राप्त किया था। कंपनी ने वर्तमान में भारत में अपने इलेक्ट्रिक वाहन के तौर पर Nexon EV और Tigor EV उतार रखे हैं।
पिछले साल, घरेलू वाहन निर्माता कंपनी ने अपने इलेक्ट्रिक व्हीकल व्यवसाय को बढ़ाने के लिए 7,500 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बनाकर नेक्स्ट पांच वर्षों में 10 और इलेक्ट्रिक कारें लॉन्च करने की घोषणा की। 10 ईवी में से 7 इलेक्ट्रिक कार तो आने वाले चार वर्षों में ही लॉन्च किए जाने की योजना है। टाटा मोटर्स की आने वाली इलेक्ट्रिक कारों में हैचबैक अल्ट्रोज़ और टियागो के वेरिएंट हो सकते हैं।
टाटा मोटर्स के ब्रांड जगुआर लैंड रोवर की भी आने वाले पांच वर्षों में छह नई इलेक्ट्रिक लैंड रोवर एसयूवी लॉन्च करने की प्लानिंग है। जगुआर ने पूर्व में घोषणा की थी कि 2025 से उसे एक ऑल-इलेक्ट्रिक ब्रांड बनना है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

