22 अक्टूबर सुबह 8 बजे तक रुद्रपुर से हल्द्वानी मार्ग बंद रहेगा

हल्द्वानी जाने वाले लोगों को लालकुआं फूलबाग होते हुए जाना होगा

खबर शेयर करें -

 

रुद्रपुर। विगत दिनों हुई भारी बारिश के कारण रेलवे ट्रैक को पहुंचे भारी नुकसान के चलते आज रात 8 बजे से 22 अक्टूबर सुबह 8 बजे तक रुद्रपुर से हल्द्वानी मार्ग बंद रहेगा। इस बीच में लोगों का हल्द्वानी जाने वाले लोगों को लालकुआं फूलबाग होते हुए जाना होगा।

यह भी पढ़ें 👉  चैती मेले के ठेके में बड़ा खेल!करोड़ों रुपये डकार ठेकेदार हुआ फरार, आखिर किसकी शह पर खाली रह गया सरकारी खजाना?

बता दें कि विगत दिनों हुई भारी बारिश के कारण रेलवे ट्रैक को भारी नुकसान पहुंचा है। जिसके कारण लालकुआं- रुद्रपुर सिडकुल हॉल्ट के मध्य ट्रैक की मरम्मत का कार्य किया जायेगा। जिसके कारण 21 अक्टूबर, बृहस्पतिवार आज रात 8 बजे से 22 अक्टूबर सुबह 8 बजे तक रुद्रपुर-हल्द्वानी मार्ग बंद रहेगा। रेल फाटक बंद होने के कारण सभी वाहनों को वाया लालकुआं संचालित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी RTO कार्यालय में दो कर्मचारियों के विवाद के बाद फायरिंग: अलमारी में लगी गोली, दफ्तर में मचा हड़कंप, आरोपी कर्मचारी फरार

वहीं, रोडवेज की ओर से भी इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। हल्द्वानी जाने वाली बसें वाया लालकुआं-फूलबाग होकर हल्द्वानी जायेंगी। इस दौरान रोडवेज ने दिल्ली व अन्य स्थानों से आने वाली बसों के किराये में भी बदलाव कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  गौला नदी के उफान और कटाव से प्रभावित क्षेत्रों का नंदन दुर्गापाल ने किया निरीक्षण; कहा- "अस्थाई पैचवर्क नहीं, बिंदुखत्ता को चाहिए स्थाई समाधान"
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad