राज्य में आज मिले 2903 नए कोरोना संक्रमित

खबर शेयर करें -
  • राज्य में आज मिले 2903 नए कोरोना संक्रमित
  • स्वस्थ हुए:-8165
  • मृत्यु:-64

देहरादून:- उत्तराखंड में कोरोना कर्फ्यू के उपरांत नए मामलों में कमी आने के साथ ही रिकवरी रेट में भी भारी बढ़ोतरी हो रही है वही मृत्यु का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है, मौत के आंकड़े चिंताजनक बने हुए हैं।

प्रदेश में आज कोरोना के 2903 नए मामले सामने आए है। इसी के साथ राज्य में कोरोना का आंकड़ा 310469 पहुंच गया है।
इधर आज रिकार्ड 8165 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए इस तरह अब तक 241430 मरीज ठीक हो चुके हैं।

यह भी पढ़ें 👉  कृष्ण भक्ति में डूबा श्री दुर्गा मंदिर, राधा-कृष्ण की मनमोह झांकी ने बांधा ऐसा समां कि रातभर भजनों पर झूमे श्रद्धालु

शनिवार की सांय 8:00 बजे स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में 2903 नए लोगों में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई ,
जिनमें देहरादून जिले से 610 ,हरिद्वार से 465 , नैनीताल जिले से 256, उधमसिंह नगर से 183 ,पौडी से 297, टिहरी से 281, चंपावत से 189, पिथौरागढ़ से 112, अल्मोड़ा 221, बागेश्वर से 40 , चमोली से 60, रुद्रप्रयाग से 131 ,उत्तरकाशी से 58 सैंपल पॉजिटिव मिले हैं।
यह भी पढ़े 👉 अच्छी खबर : सेंचुरी पेपर मिल देगी बिन्दुखत्ता की 75 दुग्ध समितियों को पंपिंग मशीन, मास्क व सेनिटाइजर

यह भी पढ़ें 👉  उधमसिंह नगर में चरस का झूठा केस बनाने वाले 6 पुलिसकर्मियों पर सीबीआई का शिकंजा: हाईकोर्ट के आदेश पर आपराधिक साजिश और फर्जीवाड़े की धाराओं में मुकदमा दर्ज

जबकि राज्य में आज 64 मरीजों की मौत हुई।
जबकि 8165 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए है।

कोरोना से संक्रमित अब तक कुल 310469 मरीजों में से 241430 मरीज ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं , 5376 संक्रमित राज्य से बाहर जा चुके, हैं ,5734 संक्रमित की मौत हो चुकी है। राज्य में वर्तमान में कोविड-19 के एक्टिव केस 57929 है। इधर रिकवरी रेट 77.76 प्रतिशत पहुंच गया है।

इधर राज्य सरकार के साथ ही शासन प्रशासन एवं स्वास्थ्य महकमा कोरोना नियंत्रण के प्रयासों में दिन-रात जुटा हुआ है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना गाइडलाइन का पालन करने की अपील की जा रही है। चिकित्सा विशेषज्ञों का कहना है कि यदि बावजूद इसके भी कोई कोरोना संक्रमित हो जाता है तो घबराने की जरूरत नहीं है, लक्षण दिखने पर तुरंत जांच करवाएं और चिकित्सक की देखरेख में नियमित दवाइयों का सेवन करें।

यह भी पढ़ें 👉  72 वर्षीया वृद्धा की हत्या का 12 घंटे में खुलासा: 18 हजार रुपये की बकाया मजदूरी के लिए घर के नौकर ने ही दिया था वारदात को अंजाम, आरोपी गिरफ्तार
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad