30 का माइलेज, जोरदार स्टाइल और गजब के फीचर्स, भारत का नंबर वन कार बनने की रेस में ये गाड़ी
5वीं जनरेशन होंडा सिटी ने मार्केट में आते ही कॉम्पेक्ट सेडान सेगमेंट को अलग स्तर पर लाकर खड़ा कर दिया है, ये कार शानदार स्टाइल के साथ फीचर्स के साथ लांच की गई है, अब कंपनी भारत में नई जनरेशन सिटी का हाइब्रिड मॉडल लांच करने की तैयारियां पूरी कर चुकी है, इस कार को होंडा का आई-एमएमडी ईएचईवी हाइब्रिड सिस्टम दिया जाएगा, जो दो इलेक्ट्रिक मोटर्स के साथ आता है, इस सिस्टम से नई होंडा सिटी को सिर्फ इलेक्ट्रिक पावर पर भी चलाया जा सकता है, टोयोटा कैमरी को पछाड़ते हुए ये भारत में बिकने वाली सबसे सस्ती सेल्फ-चार्जिंग हाइब्रिड कार बनने वाली है।
कार की फीचर्स
होंडा सिटी के नये हाइब्रिड वेरिएंट को 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन दिया जाएगा, जो 98 पीएस ताकत तथा 127 एनएम पीक टॉर्क बनाता है, हाइब्रिड सिस्टम से नई कार ना सिर्फ तेज रफ्तार बनेगी, बल्कि इसके माइलेज में भी जोरदार बढोतरी होने वाली है, कार में लगी इलेक्ट्रिक मोटर 109 पीएस ताकत तथा 253 एनएम पीक टॉर्क बनाती है।

करीब 30 किमी प्रति लीटर माइलेज
कार के इंजन की बात करें, तो ये सीवीटी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस है, होंडा इंडिया ने नई सिटी हाइब्रिड को 3 मोड्स में दिये हैं, जिसमें प्योर ईवी, हाइब्रिड और इंजन ओन्ली शामिल है।
हाइब्रिड सिस्टम लगने के बाद कार का माइलेज 27.78 किमी प्रति लीटर हो जाता है।
क्या है अनुमानित कीमत
होंडा इस कार को भारतीय बाजार में मुकाबले के हिसाब की कीमत पर लांच करने वाली है, बाजार में काम्पैक्ट सेडान अब काफी कम कीमत पर मिलने लगी है, हाइब्रिड सिस्टम के साथ इसकी कीमत में बढोतरी होना तय है, ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि होंडा सिटी हाइब्रिड को 17.5 लाख रुपये एक्स शो रुम प्राइस पर लांच किया जा सकता है, इसके मौजूदा पेट्रोल वेरिएंट की शुरुआती एक्स शो रुप प्राइस 11.23 लाख रुपये है, जो टॉप मॉडल के लिये 15.18 लाख रुपये तक जाती है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें


