35 रुपये रिफंड के लिए शख्स ने जो किया रेलवे भी हैरान, अब देना होगा 2.5 करोड़ रुपये, जानिए कैसे?

खबर शेयर करें -

राजस्थान के कोटा में रहने वाले एक शख्स ने रेलवे से 35 रुपये का रिफंड पाने के लिए 5 साल तक लड़ाई लडी और आखिरी में जीत हासिल कर ली। इस शख्स की जीत से करीब 3 लाख लोगों को फायदा होगा। कोटा के इंजीनियर सुजीत स्वामी (Sujeet Swami) ने एक RTI जवाब के हवाले से कहा कि रेलवे ने 2.98 लाख IRCTC यूजर्स को रिफंड में 2.43 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है।

स्वामी ने कहा कि GST सिस्टम लागू से होने से पहले ही टिकट कैंसल कराने पर 35 रुपये बतौर सर्विस टैक्स काट लिए गए थे। ऐसे में उन्होंने 50 सूचना का अधिकार एप्लीकेशन (Right to Information applications) दाखिल किए। इसके साथ ही चार सरकारी विभागों को पत्र भी लिखा।

स्वामी ने दावा किया कि इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन (Indian Railway Catering and Tourism Corporation – IRCTC) ने अपने RTI जवाब में कहा है कि वो 2.98 लाख यूजर्स को प्रत्येक टिकट पर 35 रुपये वापस करेगा। जो कि कुल 2.43 करोड़ रुपये होते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  "20 बार पकाया पर गला नहीं मटन"; शख्स कच्चा मांस लेकर पहुँचा थाना, पुलिस ने दुकानदार से दिलाया 'रिप्लेसमेंट'

GST के नाम पर रेलवे ने काटे पैसे

सुरजीत स्वामी ने कहा कि पैसे वापसी की मांग को लेकर मैंने बार-बार ट्वीट किए। मैंने प्रधानमंत्री, रेल मंत्री, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, GST काउंसिल और फाइनेंस मिनिस्ट्री को टैग किया। जिससे 2.98 लाख यूजर्स को 35-35 रुपये वापस दिलाने में मदद मिली।

यह भी पढ़ें 👉  "बर्तन नहीं धुले तो खाना कैसे बनेगा?" पत्नी ने 112 बुलाकर पति की कराई 'शिकायत'; पुलिस भी नहीं रोक पाई हंसी

स्वामी ने साल 2017 में बुक किया था टिकट 

उन्होंने बताया कि वे दो जुलाई 2017 को यात्रा करने के लिए 7 अप्रैल को स्वर्ण मंदिर मेल में कोटा से दिल्ली तक का टिकट बुक किया था। देश भर में एक जुलाई से GST की नई व्यवस्था लागू हुई थी। हालांकि, उन्होंने टिकट कैंसल करा लिया था। जिसकी कीमत 765 रुपये थी और उन्हें 100 रुपये की कटौती के साथ 665 रुपये वापस मिले। जबकि उनके 65 रुपये कटने चाहिए थे। स्वामी ने आगे बताया कि उनसे सर्विस टैक्स के तौर पर 35 रुपये अतिरिक्त काट लिए गए।

IRCTC ने 35 की जगह 33 रुपये किए वापस

स्वामी ने रेलवे और फाइनेंस मिनिस्ट्री को RTI के जरिए 35 रुपये पाने के लिए लड़ाई शुरू की। RTI के जवाब में IRCTC ने कहा था, 35 रुपये वापस कर दिए जाएंगे। स्वामी ने कहा कि उन्हें एक मई 2019 को 33 रुपये वापस मिले और दो रुपये की कटौती की गई। इसके बाद स्वामी ने अगले तीन साल तक दो रुपये वापस लेने की लड़ाई लड़ी और उन्हें बाद में 2 रुपये भी वापस मिल गए।

यह भी पढ़ें 👉  अमेरिका-इजरायल साझेदारी: केवल दोस्ती नहीं, एक 'सर्वाइवल' की जरूरत, अमेरिका का आखिर इतना दुलारा क्यों है इजरायल..

 

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad