ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर कार खाई में गिरी 5 लोगों की दर्दनाक मौत

खबर शेयर करें -

प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार की देर शाम बदरीनाथ हाईवे पर पाखी के पास एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी बताया जा रहा है घटना में पिता-पुत्र समेत पांच लोगों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू कर खाई से शवों को बाहर निकाला। मृतकों की शिनाख्त प्रताप नैथवाल (50) पुत्र भवानदास निवासी नीति कोड़िया, (चमोली), रजत नैथवाल (23 ) पुत्र प्रताप नैथवाल, प्रवीन नैथवाल (22) पुत्र बसंत नैथवाल, गणेश गमस्वाल(33) पुत्र इंद्र गमस्वाल, शैलेंद्र हिंदवाल (34) पुत्र देवी हिंदवाल निवासी जोशीमठ के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  उधमसिंह नगर में चरस का झूठा केस बनाने वाले 6 पुलिसकर्मियों पर सीबीआई का शिकंजा: हाईकोर्ट के आदेश पर आपराधिक साजिश और फर्जीवाड़े की धाराओं में मुकदमा दर्ज

बताया जा रहा है यह सभी लोग जोशीमठ से स्विफ्ट डिजायर कार में सवार शादी समारोह में चमोली गए हुए थे देर रात वापस लौटने के दौरान बदरीनाथ हाईवे पर पाखी के निकट कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। सूचना पर पहुंची पुलिस एवं स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद देर रात शवों को खाई से बाहर निकाला।

यह भी पढ़ें 👉  72 वर्षीया वृद्धा की हत्या का 12 घंटे में खुलासा: 18 हजार रुपये की बकाया मजदूरी के लिए घर के नौकर ने ही दिया था वारदात को अंजाम, आरोपी गिरफ्तार

यह भी पढ़े 👉 पहले वीडियो चैटिंग में युवक का अश्लील वीडियो बनाया, फिर करने लगी ब्लैकमेलिंग 

घटना से मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल जिले में भारी बारिश का अलर्ट: 5 सितंबर को बंद रहेंगे सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र, प्रशासन ने जारी किया आदेश
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad