60 हजार रूपए में घर ले आएं Hero की Electric Splendor Plus बाइक, देखें रेंज और डिटेल्स

खबर शेयर करें -

इलेक्ट्रिक के जमाने में बाइक खरीदना तो थोड़ा मुश्किल है, लेकिन खर्चे से निजात मिल जाती है। यदि आप भी बाइक खरीदने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए सही है। क्योंकि यहां हम आपको इलेक्ट्रिक सेगमेंट की बाइक खरीदने का नार्मल फार्मूला बताने जा रहे हैं। इस फॉर्मूले के तहत आपको हीरो स्प्लेंडर बाइक सिर्फ 57 हजार रूपए की पड़ेगी। इसके लिए आपको एक पुरानी हीरो स्प्लेंडर बाइक खरीदनी होगी। पुरानी स्प्लेंडर बाइक आपके 10 से 15 हजार रूपए में आ जाएगी। आपको इंजन कंडीशन देखकर बाइक नहीं खरीदनी। आप सिर्फ बाइक को खरीदने और 37 हजार रूपए का इलेक्ट्रिक किट फिट करवा लें। इलेक्ट्रिक किट लगवाने के बाद आपके यह बाइक सिर्फ 57 हजार रूपए में पड़ेगी और आरटीओ खर्च मिलकर लगभग 59 या 60 हजार रूपए में आ जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम अपडेट: देहरादून में नमी और धुंध का डेरा; चार पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश व बर्फबारी के आसार

Electric Hero Splendor

हीरो स्प्लेंडर का इलेक्ट्रिक वेरिएंट कंपनी ने नहीं निकाला है। यह सिर्फ बाहर से ही फिट करके नया अवतार दिया जा रहा है। मुंबई स्थित कंपनी GoGoA1 ने अभी सिर्फ हीरो की स्प्लेंडर बाइक के लिए ही इलेक्ट्रिक कन्वर्जन किट तैयार किया है। धीरे-धीरे सभी बाइक्स के लिए यह तैयार किया जाएगा। इस किट को आरटीओ से अप्रूवल दी जा चुकी है। बैटरी को आप चाहें तो खरीद सकते हैं और नहीं तो किराये पर भी मिल जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  फूलदेई 2026: 15 मार्च को खिलेगी खुशियों की क्यारी; जानें क्या है इस 'लोक पर्व' का महत्व और परंपरा

Electric Hero Splendor Features

इलेक्ट्रिक कन्वर्जन किट को हब मोटर से कनेक्ट किया गया है। रीजनरेटिव कंट्रोलर, थ्रॉटल, ड्रम ब्रेक, बैटरी एसओसी, वायरिंग हार्नेस, यूनिवर्सल स्विच, कंट्रोलर बॉक्स, स्विंग आर्म, डीसी से डीसी कन्वर्टर और एक एंटी-थेफ्ट डिवाइस शामिल हैं। 2000W ब्रशलेस मोटर 63Nm जनरेट करती है। इलेक्ट्रिक स्प्लेंडर बाइक 75-80kmph तक स्पीड पर चल सकती है। पुरानी बाइक खरीदने के लिए आप bikedekho.com पर भी जा सकते हैं।

Electric Hero Splendor Battery

स्प्लेंडर बाइक के इलेक्ट्रिक कन्वर्जन किट के साथ दी गई बैटरी 72V 40Ah लिथियम-आयन बैटरी पैक है। इस किट की कीमत 55,606 रुपये है। इस कीमत में 72V 10 amp चार्जर भी शामिल है। GoGoA1 बैटरी स्वैपिंग सिस्टम के साथ किराए पर बैटरी भी ली जा सकती है। परिवर्तित बाइक पर बैटरी पैक लगभग 151 किमी की रेंज का करती है।