लालकुआं: कोतवाली पुलिस ने बिन्दुखत्ता के संजय नगर प्रथम से 85 पाउच कच्ची शराब के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने शराब तस्कर का आबकारी अधिनियम में चालान कर दिया है।
गुरुवार को कोतवाली पुलिस का गश्ती दल गौला नदी के किनारे गस्त कर रहा था। इस दौरान पुलिस ने संजय नगर प्रथम के खेल मैदान के पास संदिग्ध रूप से खड़े एक युवक को पकड़ा। जिसके पास से 85 पाउच कच्ची शराब बरामद की गई। पूछताछ में युवक ने अपना नाम मनोज सिंह मेहरा पुत्र लक्ष्मण सिंह निवासी गांधीनगर बिन्दुखत्ता बताया। जिस पर पुलिस युवक को कोतवाली ले आई। पुलिस ने आरोपी का आबकारी अधिनियम के तहत चालान कर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल पदम सिंह, कांस्टेबल तरुण मेहता, सुरेंद्र सिंह आदि थे। पता चला है कि तस्कर गोला मजदूरों को कच्ची शराब सप्लाई करने की फिराक में था।
कोतवाल सुधीर कुमार का कहना है कि नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी रहेगा उन्होंने कहा कि नशे का कारोबार करने वाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
ताजा खबर
- सीट बेल्ट पर ₹1000 के चालान ने दाग दिए करोड़ों के सवाल- पहले सड़क तो बनाओ साहब और वर्षों से अधूरा फ्लाईओवर तो पूरा कराओ’ देखिए पूरा वीडियो
- काशीपुर की सुरक्षा के लिए बड़ा कदम ! शहर में पांच करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक अग्निशमन केंद्र
- हल्द्वानी: सुरक्षा मानकों में भारी लापरवाही पर 7 बड़े कोचिंग संस्थान सील, कई में नहीं मिली फायर NOC
- हल्द्वानी: भाजपा नेता को धार्मिक धमकी देने वाला महाराष्ट्र का ट्रक चालक पंतनगर से गिरफ्तार; एसएसपी बोले— शांति भंग करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे
- नैनीताल: बहन को वीडियो कॉल कर युवक ने नैनी झील में लगाई छलांग; सुबह पानी में उतराता मिला शव, परिवार में कोहराम
- पंतनगर सिडकुल: मल्टीनेशनल कंपनी के बाहर अमोनिया गैस रिसाव से मची अफरा-तफरी; पुलिस, फायर ब्रिगेड और SDRF ने टाला बड़ा हादसा
- मथुरा: सनातन धर्म के प्रचार और गोसेवा में समर्पित राम जी दास योगेश्वरी जी बृजवासी; श्रीमद्भागवत कथा के लिए कर सकते हैं संपर्क
- हल्द्वानी: भाजपा ने ‘संविधान हत्या दिवस’ पर लोकतंत्र सेनानियों को किया सम्मानित; आपातकाल के जुल्मों की दास्तां सुन भावुक हुए कार्यकर्ता
- रुद्रपुर: धामी सरकार की बड़ी सौगात; बागवाला में बनकर तैयार हुए 1872 ईडब्ल्यूएस फ्लैट, आधे दाम पर मिलेंगे आशियाने
- पिथौरागढ़: जबरन मतांतरण मामले में नया खुलासा; पीड़ित पिता का आरोप— बेटे को ‘पापा’ बोलने पर पीटा जाता था, ‘अब्बू’ कहने का बनाया दबाव

