हरिद्वार में मनसा देवी पहाड़ी पर भूस्खलन का खतरा, रेलवे लाइन और हरकी पैड़ी पर मंडराया संकट

खबर शेयर करें -

हरिद्वार: लगातार हो रही वर्षा ने हरिद्वार की शिवालिक पर्वत श्रृंखला को भी हिला दिया है। मनसा देवी की पहाड़ी पर करीब 300 मीटर क्षेत्र में भारी भूस्खलन हुआ है, जिससे पहाड़ी और हिल बाईपास की सड़क पर गहरी दरारें पड़ गई हैं। इस भूस्खलन के कारण तलहटी में बसी दो बस्तियों, रेलवे लाइन और प्रसिद्ध हर की पैड़ी पर भी खतरा मंडराने लगा है।


 

लगातार बारिश से 300 मीटर तक दरकी पहाड़ी, दो बस्तियों पर खतरा

 

बीते एक सप्ताह में हरिद्वार में 500 एमएम से अधिक बारिश दर्ज की गई है। मंगलवार रात और बुधवार सुबह की भारी बारिश के बाद भूस्खलन का दायरा और बढ़ गया है, जिससे हिल बाईपास का लगभग तीन सौ मीटर हिस्सा पूरी तरह से ध्वस्त हो गया है। इस क्षेत्र के नीचे बसी बस्तियों के सैकड़ों परिवार और हरिद्वार-देहरादून-ऋषिकेश रेलवे लाइन खतरे की जद में आ गए हैं। राजाजी टाइगर रिजर्व की टीम ने भीमगोड़ा क्षेत्र में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए अलर्ट किया है।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर : डेरी चलाने वाले पति ने दूध बचाने को घर में रखा था प्रतिबंधित केमिकल, पत्नी ने पानी समझकर गटक लिया

 

भूविज्ञानी टीम ने किया निरीक्षण, बताया सैंड और मडस्टोन का है पहाड़

 

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर उत्तराखंड भूस्खलन न्यूनीकरण एवं प्रबंधन केंद्र के भूविज्ञानियों ने मौके का निरीक्षण किया। वरिष्ठ भूविज्ञानी डॉ. रुचिका टंडन ने बताया कि मनसा देवी की पहाड़ी सैंड स्टोन और मडस्टोन से बनी है, जो भूवैज्ञानिक रूप से बहुत कमजोर होती हैं। उन्होंने बताया कि पहाड़ी के छह किलोमीटर के दायरे में 11 पुराने और चार नए भूस्खलन जोन बन गए हैं। टीम ने जांच के लिए मिट्टी और पत्थर के नमूने भी लिए हैं, जिनकी रिपोर्ट जल्द ही प्रशासन को सौंपी जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  किच्छा बाईपास पर चलती बाइक बनी आग का गोला; युवक ने कूदकर बचाई जान, महिंद्रा शोरूम के सामने मची अफरा-तफरी

 

प्रशासन ने जारी किया अलर्ट, लोगों को सुरक्षित स्थान पर जाने को कहा

 

राजाजी टाइगर रिजर्व के रेंजर बीडी तिवाड़ी ने कहा कि पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा लगातार खिसक रहा है और तेज बारिश में इसके खिसकने की गति बढ़ सकती है। उन्होंने बताया कि फिलहाल मलबा और पत्थर तलहटी के बाँस के जंगल के कारण रुके हुए हैं, लेकिन रेलवे लाइन के ठीक ऊपर बड़े बोल्डर भी रुके हुए हैं, जो कभी भी गिर सकते हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए वन विभाग की टीम ने आसपास के लोगों को अलर्ट कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  आज से शुरू हो रहा 'नौतपा': देश भर में आसमान से बरसेगी आग, दिल्ली-UP में पारा 50°C के करीब; उत्तराखंड में मौसम के दो रूप—मैदानों में हीटवेव तो पहाड़ों में बारिश का अलर्ट