उत्तराखंड में मुख्यमंत्री के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी बदलें

खबर शेयर करें -

देहरादून। मुख्यमंत्री को बदलने के बाद भाजपा ने उत्तराखंड के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को भी बदल दिया है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह द्वारा जारी आदेश में कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक को भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा की है।
बता दे कि दिन पूर्व ही भाजपा आलाकमान ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को बदलकर सांसद तीरथ सिंह रावत को मुख्यमंत्री बनाया है। शुक्रवार को भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने मदन कौशिक को प्रदेश अध्यक्ष बनाने की घोषणा की है। सूत्रों से पता चला है कि निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया जाएगा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  सहेलियों के मजाक में फंसा दूल्हा, गुस्साई दुल्हन ने मंडप में रोकी शादी; सोशल मीडिया पर वायरल हुई अनोखी घटना