उत्तराखंड : अगले 24 घंटे के लिए मौसम विभाग ने कई जिलों में भारी बारिश का किया अलर्ट जारी, कुमाऊं के तीन जिलों में भारी बारिश को देखते हुए येलो अलर्ट जारी

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में सोमवार को मौसम पिछले दिनों जैसा ही रहेगा. प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है. जबकि कुछ क्षेत्र ऐसे भी होंगे, जहां भारी बारिश हो सकती है. हालांकि अधिकतर जिलों में मौसम विभाग ने किसी भी तरह का कोई अलर्ट जारी नहीं किया हुआ है. राज्य के 6 जिलों में रुक-रुक कर बारिश होगी. उधर प्रदेश के बाकी जिलों में कुछ समय के लिए आसमान में बादल छाए रह सकते हैं.

यह भी पढ़ें 👉  रोजाना नकली मावे और पनीर से सजती हे काशीपुर की मंडी, मिलावटखोरों के आगे बेअसर साबित हो रहा धामी सरकार का शासनादेश !

प्रदेश के 6 जिलों में से तीन जिले गढ़वाल मंडल के हैं, जबकि तीन जिले कुमाऊं मंडल के हैं. जहां पर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग की मानें तो देहरादून टिहरी और चमोली जिले में कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है. उधर कुमाऊं मंडल में भी नैनीताल चंपावत और बागेश्वर जिला येलो अलर्ट की जोन में रखा है. यहां पर कुछ क्षेत्र में भारी बारिश की संभावना है. इस दौरान इन जिलों में कुछ देर के लिए गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने और बेहद तेज बारिश का दौर भी दिखाई दे सकता है.

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं: श्रमजीवी पत्रकार यूनियन उत्तराखंड की लालकुआं इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन; शैलेन्द्र कुमार सिंह अध्यक्ष और सचिन गुप्ता बने महामंत्री, पत्रकार हितों की रक्षा का लिया संकल्प

हालांकि राज्य भर में तापमान सामान्य बना रहेगा और तेज बारिश के कारण तापमान पर इसका कुछ खास असर नहीं देखने को मिलने जा रहा है. उधर दूसरी तरफ बीते दिनों से हो रही बारिश के कारण कई जगहों पर मार्ग अवरुद्ध भी हुए हैं, जिन्हें खोलने का प्रयास किया जा रहा है. आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार उत्तरकाशी नैनीताल बागेश्वर पिथौरागढ़ अल्मोड़ा, चमोली और चंपावत में भी कुछ मार्ग बाधित हुए हैं. जिन्हें खोलने के लिए प्रशासन द्वारा टीम लगाई गई है.

यह भी पढ़ें 👉  हड्डियों के जटिल रोगों से जूझते मरीजों के लिए नई उम्मीद! कुमाऊं के प्रसिद्ध विशेषज्ञ डॉ. पुनीत अग्रवाल ने दिल्ली में हासिल की आधुनिक सर्जरी की नई तकनीकों में महारत